{"_id":"57a250034f1c1b56152baf4e","slug":"vicious-shoki-was-mugged-by-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर शौकी ने लूटा था ट्रक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शातिर शौकी ने लूटा था ट्रक
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Thu, 04 Aug 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
जेल भेजने से पहले शौकी का मेडिकल कराने ट्रामा सेंटर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थरियांव पुलिस ने हुसैनगंज बेरागढ़ीवा के पास ढाबे के बाहर चालक-खल्लासी को बंधक बनाकर लूटे गए ट्रक में शातिर शौकी शामिल था। इसका खुलासा पुलिस ने करते हुए गिरफ्तार बदमाश की निशानदेही पर लूटे गए ट्रक को बरामद कर लिया है। पुलिस ने जिला अस्पताल में इलाज करा रहे शौकी का ट्रामा सेंटर पर डाक्टरी परीक्षण कराया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा। थरियांव एसओ अरविंद सिंह गौतम का दावा है कि पुलिस ने बुधवार को ट्रक सदर कोतवाली हुसैनगंज बाईपास से बरामद किया है।
बता दें कि फैजाबाद के कैंट निवासी अर्जुन सिंह ट्रक चालक हैं। वह ट्रक में गिट्टी लोड करने कबरई 19 जुलाई को जा रहे थे। हुसैनगंज बेरागढ़ीवा के पास ढाबे के बाहर ट्रक खड़ा कर केबिन के अंदर सो गए थे। देर रात आधा दर्जन सशस्त्र बदमाश चालक खलासी को बंधक बनाकर ट्रक लूट ले गए थे। ट्रक चालक खलासी को थरियांव हाईवे पर फेंका था।
दो हफ्ते बाद पुलिस ने शौकी को जेल भेजा- आबूनगर इलाके के खलीलनगर निवासी शौकी उर्फ शैलेंद्र करीब दो हफ्ते से जिला अस्पताल में भर्ती था। पुलिस ने उसे मंगलवार शाम को ही कस्टडी में ले लिया था। कोतवाली में बैठाए रखने के बाद बुधवार को ट्रक बरामदगी कराई। इसके बाद जेल भेजने की कार्रवाई की है। पुलिस सूत्रों की मानें तो शौकी पर शिकंजा कसने के लिए ट्रक बरामदगी दिखाई गई है, उसके बाकी साथियों पर भी ट्रक लूटकांड मामले में पुलिस शामिल कर सकती है।
विज्ञापन
असल अपराधियों की मौज- पुलिस के फर्जी गुडवर्क करने से असल अपराधियों की मौज हो गई है। जिले के हाईवे पर लगातार घटनाएं घट रही है, उनमें लगाम लगा पाना पुलिस के लिए मुश्किल हो गया है। पुलिस गुडवर्क के चक्कर में एक मामले में पकड़े जाने वाले अपराधियों पर ही कई मामलों को खुलासा कर रही है। जिससे सिलसिलेवार घटनाएं करने वाले आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर होते जा रहे हैं।