{"_id":"66c28c56b145d62f9c05cea5","slug":"vhp-celebrated-akhand-bharat-sankalp-diwas-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-119802-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: विहिप ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: विहिप ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस
विज्ञापन
बिंदकी। विश्व हिंदू परिषद ने रविवार को अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया। इस दौरान विहिप पदाधिकारियों ने हिंदू एकता को मजबूत करने और देश की अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विहिप जिला अध्यक्ष विजय शंकर मिश्रा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ललौली रोड स्थित फरीदपुर मोड़ में विश्व हिंदू परिषद की बैठक हुई। इसमें अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि भारत के गौरव और सम्मान को बनाए रखेंगे। कोई भी शक्ति हमारे प्राचीन गौरव को खंडित नहीं कर सकती। आने वाले समय में कोई न कोई सम्राट अशोक और चंद्रगुप्त मौर्य पैदा होगा, जो पुनः भारत की विराट विरासत को स्थापित करेगा।
विहिप जिला अध्यक्ष विजय शंकर ने कहा कि चाहे जितनी बाधा आए, हमें भारत का गौरव बनाए रखना है। कार्यक्रम में बजरंग दल के जिला संयोजक राहुल, विमलेश कुमार बाजपेई, सजल शर्मा, हर्षित द्विवेदी व अंशुमान बाजपेयी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)