फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Vehicles parked on the highway are becoming a cause of death for pedestrians.

Fatehpur News: ठंड ने ली दो और लोगों की जान, मंगलवार से पड़ेगी कड़कड़ादी सर्दी

Mon, 20 Jan 2025 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Vehicles parked on the highway are becoming a cause of death for pedestrians.
पत्थरकटा-स्टेशन रोड पर छाया घना कोहरा। - फोटो : पत्थरकटा-स्टेशन रोड पर छाया घना कोहरा।
फतेहपुर। जनपद में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने दो और लोगों की जान ले ली है। यहां मलवां कोतवाली क्षेत्र के भरसवां में रामबिहारी सविता की पत्नी आशा देवी (50) की ठंड लगने से मौत हो गई है।
विज्ञापन

पति रामबिहारी ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे ठंड लगने से पत्नी की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उसके सीने में तेज दर्द हुआ। 108 एंबुलेंस से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं खागा के चितौली निवासी दिनेश पासवान (40) रविवार को बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी ठंड लगने से उसकी तबीयत बिगड़ गई और सुजरही गांव के पास मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। इससे पहले भी पिछले सप्ताह दो अन्य लोगों की ठंड से मौत हो चुकी है। इनमें विजयीपुर-नरोत्तमपुर गांव निवासी शिक्षक अवधेश कुमार व औंग के औसेरा निवासी देशराज शामिल हैं।
विज्ञापन


जनपद में ठंड का कहर जारी है। यहां सुबह-शाम तेज ठंड पड़ रही है। वहीं रविवार का दिन मौसम के मामले में अब तक का सबसे खराब मौसम रहा। इस दिन रात से लेकर सुबह 11 बजे तक घना कोहरा रहा। इस दौरान जनपद की सड़कें कोहरे में गुम रहीं और दृश्यता जीरो मीटर रह गई। इससे यातायात प्रभावित रहा। कड़ाके की ठंड में दोपहर तक लोग घरों में दुबके रहे तो बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप देखी गई। आज सोमवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। दिन में धूप निकलने के साथ सुबह-शाम तेज ठंड रहेगी। मंगलवार से मौसम परिवर्तन हो सकता है। इस दौरान तापमान गिरने के साथ ठंड और बढ़ सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंगलवार से पारा गिरने का अनुमान है। इससे ठंड बढ़ सकती है। बारिश की संभावना नहीं है। एक चक्रवात बन रहा है, लेकिन जनपद में इसका असर नहीं दिखेगा। - डॉ. वसीम खान, मौसम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed