फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Vehicles parked on the highway are becoming a cause of death for pedestrians.

Fatehpur News: हाईवे में खड़े वाहन राहीगारों के लिए बन रहे मौत कारण

Mon, 20 Jan 2025 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Vehicles parked on the highway are becoming a cause of death for pedestrians.
फतेहपुर। हाईवे किनारे खड़े ट्रक व डंपर से वाहनों के भिड़ने से हादसे हो रहे हैं। लोगों की जान भी जा रही है। इसके बाद एनएचएआई व स्टेट हाईवे के जिम्मेदार यातायात सुगम करने की दिशा में कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के भीतर 80 किमी. कानपुर से प्रयागराज के बीच नेशनल हाईवे पर सफर करना हादसों का सबब हो गया है। रविवार तड़के दिल्ली से प्रयागराज कुंभ जा रही बस कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार ओवरब्रिज पर खड़े डंपर से भिड़ गई। इसमें दस यात्री घायल हो गए। इसके अलावा भी कई हादसों में राहगीर जान गवां चुके हैं। इसके बाद भी ट्रकों का हाईवे पर खड़े होना रुक नहीं रहा है।
विज्ञापन

कानपुर-प्रयागराज मार्ग पर बड़ी तादाद में वाहनों का आवागमन रहता है। हाईवे पर रफ्तार सीमा 80 से 100 के बीच है। वहीं, ट्रक व डंपर चालक हाईवे किनारे वाहनों को घंटों खड़ा कर देते हैं। इससे रात व कोहरे में हाईवे से निकलने वाले वाहन खड़े होने का अंदाजा नहीं लगा पाते और हादसे का शिकार हो जाते हैं। प्रतिदिन औंग से खागा तक सैकड़ों की संख्या में हाईवे किनारे ट्रव व डंपर खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

........................
सीन-1
कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर कोरोई मोड़ के पास कोहरे में सुबह 10:54 बजे प्रयागराज जाने वाले रास्ते पर तीन ट्रक खड़े हैं। करीब 15 मिनट वहीं रुकने के बाद ट्रक चालक रामसिंह ने बताया कि उस पार होटल में चाय पीने के लिए गए थे। इसलिए वाहन खड़ा कर दिया था।
.......................
सीन-2
सुबह करीब 11:30 बजे थरियांव क्षेत्र के भारतपुर मोड़ पर नेशनल हाईवे में दस से 15 ट्रक खड़े मिले। चालक एक घंटे से अधिक समय तक ट्रक को खड़ा रखे है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोड़ के पास तीन ढाबे हैं। रात-दिन बड़ी संख्या में ट्रक हाईवे पर खड़े रहते हैं, जबकि कई बार इन ट्रकों के कारण हादसे हो चुके हैं।
....................
सीन-3
दोपहर 12 बजे पॉलिटेक्निक नउवाबाग के पास नेशनल हाईवे के ओवरब्रिज के नीच एक ट्रक खड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह ट्रक एक घंटे से ज्यादा समय से खड़ा है। इसी रास्ते से स्कूली बच्चे भी आवागमन करते हैं। ट्रक चालक का कहीं अता पता नहीं है, और न ही इन हाईवे पर खड़े ट्रकों की कोई सुधि लेने वाला है।
.....................
सीन-4
बहुआ से निकलने वाले बांदा-टांडा नेशलन हाईवे पर दोपहर 1:57 बजे बहुआ चौकी के पास ओवरलोड ट्रक खड़ा है। चौकी के कुछ ही कदम पर बहुआ चौराहा है। ट्रक के कारण जाम भी लग रहा है। इसके बाद भी ट्रक हटाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

......................

हाईवे पर वाहन खड़ा करने का कोई प्रावधान नहीं है। अभियान चलाकर हाईवे किनारे खड़े वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जल्द अभियान की रूपरेखा सार्वजनिक की जाएगी।
अमन रोहिल्ला, पीडी एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed