{"_id":"6a9f0c2ae7d85bc43402e593","slug":"vehicle-runs-over-motorcyclist-on-highway-one-dead-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-161947-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हाईवे पर वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हाईवे पर वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौत
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के इस्कुरी गांव के पास सोमवार दोपहर को वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
युवक की पहचान राहुल सिंह (28) पुत्र विनोद सिंह निवासी गणेशपुर कोतवाली घाटमपुर कानपुर देहात के रूप में हुई। पुलिस ने युवक के पास मिले आधार कार्ड और मोबाइल फोन से संपर्क कर उसकी शिनाख्त की। राहुल की बाइक पर कपड़ों की पोटली बंधी थी।
इससे आशंका जताई जा रही है कि वह फेरी करने के लिए खागा की ओर जा रहा था। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि वाहन चालक की तलाश सीसी कैमरों की फुटेज से की जाएगी।
विज्ञापन
बाइक फिसलने से युवक घायल
बकेवर। थाना क्षेत्र के शकूराबाद गांव के पास रविवार रात बाइक सवार युवक घायल अवस्था में पुलिस को मिला। जहानाबाद थाना क्षेत्र के कापिल गांव निवासी घायल दीपक संखवार के पिता कामता प्रसाद ने बताया कि दीपक रविवार शाम करीब पांच बजे राजू दिवाकर के साथ बाइक से शकूराबाद गया था। थाना प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि बाइक फिसलने से गिरने के कारण युवक घायल हुआ है। सीएचसी में इलाज के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।