फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   vaccination,corona,today,fathepur news,2049 frontline worker

आज 2049 कार्मिकों को दी जाएगी कोरोना वैक्सीन की डोज

Sun, 21 Feb 2021 07:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
vaccination,corona,today,fathepur news,2049 frontline worker
फतेहपुर। जिले के फ्रंट लाइन कर्मिकों का आज कोरोना का टीकाकरण होगा। इस राउंड में 2049 को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जाएगी।
विज्ञापन

इसमें पुलिस, होमगार्ड, पंचायतराज व निकाय के कार्मिकों को शामिल किया गया है। सबसे कम टीकाकरण अमौली दो केंद्र में होगा जबकि सबसे ज्यादा आयुष विंग में टीका लगेगा।
कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चलेगी। इस प्रक्रिया में शामिल होने वाले फ्रंट लाइन वर्करों के मोबाइल पर वैक्सीनेशन का मैसेज दे दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के 24 केंद्रों में होने वाले टीकाकरण की तैयारियां रविवार को पूरी कर ली गई। इन केंद्रों में जिला अचल प्रशिक्षण केंद्र के कोल्ड चेन सेंटर से वैक्सीन को पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. इश्तियाक अहमद ने यह काम खुद खड़े होकर पूरा कराया। सीएमओ डॉ. गोपाल कुमार महेश्वरी ने बताया कि सोमवार के वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य महकमा तैयार है।

कहां कितने फ्रंट लाइन वर्कर को लगेगा टीका
सीएचसी अमौली-1 में 41, सीएचसी अमौली-2 में 24, सीएचसी सराय खालिस-133, सीएचसी हुसैनगंज-1 में 59, सीएचसी जहानाबाद-1 में 85, धाता सीएचसी-1 में 56, जिला पुरुष अस्पताल में 124, आयुष विंग में 135, पीपीसी में 125, जिला महिला अस्पताल में 125, पीएचसी बहुआ में 49, पीएचसी गोपालगंज में 86, पीएचसी हसवा-1 में 59, सीएचसी हथगाम में 44, सीएचसी खागा-1 में 78, पीएचसी खजुहा-2 में 93, पीएचसी खजुहा-1 में 100, जिला अस्पताल पीआर में 103, पीएचसी तेलियानी 120, सीएचसी खखरेरू में 110, पीएसी अस्पताल-1 व 2 और पुलिस अस्पताल -1 व 2 में 100 -100 कार्मिकों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed