फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   vaccinated

18 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन फिलहाल नहीं

Sat, 01 May 2021 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
vaccinated
18 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन फिलहाल नहीं
विज्ञापन

- कोविन एप के ओवरलोड होने से स्थिति स्पष्ट नहीं
- जिले में 18 से 44 साल के युवाओं की तादात करीब 12 लाख
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। एक मई से 18 से 45 साल की आयु के लोगों का शुरू होने वाला टीकाकरण फिलहाल जिले में नहीं होगा। कोविन एप ओवरलोड होने की वजह से अब तक कितने युवाओं ने टीकाकरण के लिए अपना पंजीकरण कराया है, यह स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। लिहाजा जिले में इस उम्र के लोगों को टीके के लिए इंतजार करना होगा।

कोविड की दूसरी लहर के चलते सरकार ने हर उम्र के लोगों के टीकाकरण का फैसला लिया है। 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का टीकाकरण पहले से ही हो रहा है। वहीं अब 18 से 45 साल की आयु के बीच के लोगों का टीकाकरण शनिवार से शुरू करने के आदेश थे। टीकाकरण के लिए पंजीकरण की व्यवस्था ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीके से थी। ज्यादातर लोगों ने कोविन एप पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। इस आयु वर्ग के टीकाकरण के एक दिन पहले पोर्टल के ओवरलोड होने की वजह डाटा नहीं मिल सका। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. इश्तियाक अहमद ने बताया कि शासन की वीडियो कांफ्रेंसिंग में फिलहाल कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, बरेली और गोरखपुर जिले में इस आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण की बात साफ हुई है। इसमें भी एक मई को महज तीन जिलों में ही टीका लगने का रास्ता साफ हुआ है। अभी यहां पर टीकाकरण की स्थिति साफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed