फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Uproar over mutton-chicken party at Ramlila Committee's marriage hall

Fatehpur News: रामलीला कमेटी के मैरिज हॉल में मटन-चिकन पार्टी पर बवाल

Wed, 20 May 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Wed, 20 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Uproar over mutton-chicken party at Ramlila Committee's marriage hall
खागा (फतेहपुर)। खागा रामलीला कमेटी के दंगल मैदान परिसर में संचालित मैरिज हॉल में एक विशेष समुदाय के लोगों ने चिकन पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ। इसके बाद कमेटी के पदाधिकारियों में हड़कंप रहा। मंगलवार को कमेटी के पदाधिकारियों ने बैठक करते हुए मैरिज हॉल संचालक को एक माह के अंदर परिसर खाली करने का फरमान जारी कर दिया। कहा कि निर्धारित समय में परिसर खाली नहीं करने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन




मंगलवार को अयोध्या मंदिर परिसर में कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए प्रकाश पांडेय ने आपत्ति जताई, कहा कि रामलीला दंगल परिसर धार्मिक आस्था का केंद्र है। ऐसे स्थान पर मटन-चिकन पार्टी कार्यक्रम करना धार्मिक मर्यादाओं के विपरीत है। बैठक में मौजूद अन्य पदाधिकारियों ने भी घटना की निंदा की। सर्वसम्मति से कमेटी के पदाधिकारियों ने मैरिज हॉल संचालक को एक माह के अंतराल में परिसर खाली करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




मैरिज हॉल संचालक मनोज सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना पक्ष रखा। उन्होंने घटना की जानकारी न होने की बात कही और लोगों से माफी मांगी। कहा कि गंभीर बीमारी के कारण वह आराम कर रहे हैं। कमेटी के पदाधिकारियों से क्षमा मांगते हुए अपील की भविष्य में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed