फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Uproar in unregistered nursing home over demand for GST bill

Fatehpur News: जीएसटी बिल मांगने पर अपंजीकृत नर्सिंग होम में हंगामा

Sat, 03 Aug 2024 03:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Uproar in unregistered nursing home over demand for GST bill
फतेहपुर। अपंजीकृत नर्सिंग होम में कर्मियों ने गुरुवार रात महिला की हालत बिगड़ने पर रेफर कर दिया। महिला के परिजनों से रुपयों की कर्मी मांग करने लगे। परिजनों ने जीएसटी बिल की मांगने पर नर्सिंग होम स्टाफ बदसलूकी पर उतर आया। हंगामा होने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया और मरीज को अस्पताल से भेजा।
विज्ञापन

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर स्थित अपंजीकृत नर्सिंग होम का है। यह नर्सिंग होम पहले न्यू राधे हास्पिटल नाम से संचालित था। अपंजीकृत होने पर सीएमओ की टीम ने सील किया था। इसके बाद संचालक ने फायर एनओसी लेकर सीएमओ कार्यालय में पंजीकरण का आवेदन किया। विभाग की मिलीभगत से दोबारा नर्सिंग होम चालू किया। दोबारा संचालन में भी नर्सिंग होम को न्यू राधे हास्पिटल के नाम से जाना जाता है। यहां एक महिला तीन दिन पहले भर्ती हुई। इलाज में लापरवाही की वजह से महिला की हालत बिगड़ गई। अचानक रात को महिला को नर्सिंग होम से रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नर्सिंग होम संचालक परिजनों से इलाज का बिल 28 हजार रुपये मांगने लगे। परिजनों ने जीएसटी बिल की मांग की। बिल न देकर नर्सिंग होम कर्मी परिजनों से अभद्रता करने लगे। इसी बात पर हंगामा होने लगा। हंगामे की सूचना पर पिकेट पुलिस पहुंची। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि रात का मामला रहा है। पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्ष शांत हो गए थे। महिला को कहीं दूसरी जगह परिजन इलाज को ले गए हैं। शिकायत आने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed