{"_id":"6a66496dc6dd76c6d004c1bf","slug":"uproar-following-collision-between-a-constables-car-and-a-bolero-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-159276-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सिपाही की कार और बोलेरो की टक्कर के बाद हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सिपाही की कार और बोलेरो की टक्कर के बाद हंगामा
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास चौराहे पर शनिवार रात करीब 11 बजे सिपाही की कार और बोलेरो की टक्कर के बाद हंगामा हो गया। आरोप है कि टक्कर के बाद नशे में धुत सिपाही ने हंगामा किया। भीड़ जुटने और कोतवाली से पुलिस पहुंचने पर वह कार छोड़कर मौके से भाग निकला।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बाकरगंज पुलिस चौकी का एक सिपाही साथी के साथ काली कार से जा रहा था। आरोप है कि वह नशे में था और गलत तरीके से कार चलाते हुए बोलेरो में टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह बोलेरो चालक पर रौब झाड़ने लगा। हंगामा बढ़ने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कोतवाली से पुलिस पहुंच गई। इसी दौरान सिपाही कार छोड़कर भाग गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सिपाही क्षेत्र में नशेबाजी और वसूली को लेकर पहले भी चर्चित रहा है। पूर्व में उससे जुड़ा एक वसूली का ऑडियो भी सामने आ चुका है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी संबंधित ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों की गलती से टक्कर हुई थी। इसके बाद दोनों पक्ष वहां से चले गए। सीओ सिटी गौरव शर्मा ने बताया कि रात में किसी ने घटना की सूचना नहीं दी। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।