फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Uproar by villagers over road quality

सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों का हंगामा

Tue, 14 Jul 2020 08:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Uproar by villagers over road quality
बुढ़वा गांव में सड़क की गुणवत्ता को लेकर विरोध जताते लोग। - फोटो : FATEHPUR
सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन

अमौली। जिला पंचायत से बन रही सड़क की गुणवत्ता को लेकर बुढ़वा गांव के लोगों ने मंगलवार को हंगामा काटा। ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया और मानकविहीन सड़क के मुद्दे पर बड़े आंदोलन की धमकी दी। ब्लाक क्षेत्र के बुढ़वा गांव के ब्रह्मदेव आश्रम से मेला ग्राउंड की दूरी 200 मीटर है। नवंबर 2018 में जिला पंचायत से 100 मीटर सड़क का निर्माण कराया गया था। यह सड़क पूरी तरह से उखड़ च़ुकी है।
बाकी 100 मीटर सड़क का बजट चालू वित्तीय वर्ष में आने के बाद मंगलवार को निर्माण शुरू कर दिया गया। निर्माण कार्य ठीक न होने पर मौके पर तमाम ग्रामीण जुट गए। ग्रामीण अमर सिंह, संजोग, छोटू, राजबहादुर, अमर, किशोर ने बताया कि मेट छत्रपाल ने मिट्टी के ऊपर बालू डालकर दस सेंटीमीटर गिट्टी का बेस बनाने के बजाय इकहरी मिट्टी डलवा कर ढलाई शुरू करा दी। इस पर आपत्ति जताने के बावजूद जब मेट नहीं माना तो विरोध करना मजबूरी हो गया।
विज्ञापन

जेई के समक्ष उन लोगों ने ढलाई कराने की मांग की लेकिन जेई ने कोई सटीक उत्तर नहीं दिया। ऐसे में सड़क निर्माण का कोई फायदा नहीं मिलना है। इससे काम रुकवा दिया। ग्रामीणों ने साफ कहा कि गुणवत्ता को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अगर मानक के अनुरूप सड़क नहीं बनाई जाती है तो इसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed