फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   up news,fatehpur news,fatehpur

कोरोना के बाद सर्किल रेटो में 15 से 17.5 प्रतिशत की बढ़त

Wed, 19 Oct 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
up news,fatehpur news,fatehpur
फतेहपुर। कोरोना काल से वेंटिलेटर पर पड़े जमीन की खरीद-फरोख्त के कारोबार को 15 से 17.5 फीसदी बढ़े सर्किल दर ने ऑक्सीजन दी है। मंगलवार को डीएम श्रुति ने नई सर्किट दरें जारी की हैं, बुधवार से ये लागू हो जाएंगी।
विज्ञापन

खास बात यह है कि अतिवृष्टि और बाढ़ प्रभावित कटरी क्षेत्र के गांवों में सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। वहीं प्लाटिंग के लिहाज से शहर के आसपास विकसित हुए नए क्षेत्रों में दरें पहले से 15 फीसदी तक बढ़ा दी गई हैं।
विज्ञापन

इधर, डीएम श्रुति ने बताया कि सर्किल दरों को बढ़ाने के लिए जब प्रस्ताव दिए गए थे, तब 16 आपत्तियां आई थीं। इनका निस्तारण कर लिया गया है। नई दरें बुधवार से लागू होंगी। जिन लोगों ने नई दरें लागू होने से पूर्व ही बैनामा की मालियत के स्टांप ले लिए हैं, वे बैनामे पुरानी दरों पर हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा और यमुना नदियों के किनारे बसे ऐसे गांव जो बारिश और बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित रहते हैं, या ऐसे गांव जहां औसतन बैनामा कम ही होते हैं, उनमें सर्किल दरों में बढ़ोतरी नहीं की गई है। इस श्रेणी में फतेहपुर तहसील के 47, बिंदकी तहसील के 30 और खागा तहसील के 90 गांव शामिल हैं।

अलग-अलग श्रेणियों में तहसीलों में इस तरह बढ़े सर्किल रेट -
श्रेणी - खागा - बिंदकी - फतेहपुर
कृषक - 15 से 20 % - 15 से 20 % - 15 से 20 %
आवासीय - 17 से 20 % - 12 से 15 % - 18 %
व्यावसायिक - 20 % - 15 से 20 % - 16 %
दुकान पर - 60,000
कार्यालय पर - 55,000
गोदाम पर - 45,000
नोट - इतने रुपये का प्रति वर्ग मीटर स्टांप शुल्क देय होगा। इसमें निर्माण और जमीन दोनों को मिलाकर दर तय की गई है।
निर्माण की छतों के आधार इस तरह से लगेगा स्टांप शुल्क (रुपये में)
इमारत की छत का प्रकार - प्रथम श्रेणी - द्वितीय श्रेणी
आसीसी - 15,000 - 13,000
आरबीसी - 12,000 - 11,000
गाटर-पटिया - 10,000 - 8000
औद्योगिक टीनशेड - 9000 - 8000
कच्चा खपरैल - 3500
पेड़ों पर इस तरह लगेगा स्टांप शुल्क
5 साल पुराने पेड़ पर - 5000
5 से 20 साल पुराने पेड़ पर - 15000
20 साल से अधिक पुराने पेड़ पर - 20000
जनपद में इन पेड़ों पर देय है स्टांप शुल्क
सागौन, शीशम, शाल, आम, जामुन, महुुआ, गूलर, नीम, सीरस, इमली, यूकेलिप्टस, पापुलर, पीपल, बरगद, पाकड़, बेल, बहेड़ा, चिलवल, अर्जुन, कोकट, खैर, बबूल, और बांस के पेड़ जमीन में होने से प्रति पेड़ पर उसकी आयु के अनुसार स्टांप शुल्क देय है।
प्रत्येक पर यह है स्टांप शुल्क (रुपये में)
बोरवेल पर - 30,000
कुआं पर - 25,000
नल पर - 10,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed