{"_id":"6344773d5fd1bb336e4c81ec","slug":"up-news-fatehpur-news-fatehpur-fatehpur-news-knp7225945117","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावण वध बगैर ही दशहरा मेला हुआ समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावण वध बगैर ही दशहरा मेला हुआ समाप्त
विज्ञापन
धाता। कस्बे में रामलीला कमेटी के तत्वावधान में पांच दिनों तक चलने वाला दशहरा मेला पहली बार बगैर रावण वध के ही समाप्त कर दिया गया। यह फैसला मौसम की गड़बड़ी के चलते लिया गया। इससे सैकड़ों लोगों को सोमवार को मायूस होकर लौटना पड़ा।
धाता में दशहरा मेला पांच दिनों तक चलता है। इसमें सीता स्वयंवर, परशुराम-लक्ष्मण संवाद, सीता हरण, अंगद-रावण संवाद, लंका दहन, लक्ष्मण शक्ति, संजीवन बूटी लाना आदि प्रसंग पर मंचन हो चुके हैं। सोमवार को हाथी पर सवार होकर राम, लक्ष्मण, हनुमान युद्ध के लिए पहुंचे। रामलीला मैदान में कुम्भकर्ण व मेघनाथ वध की लीला हुई। इसे देखने के लिए सैकड़ों लोग जमा हुए थे।
शाम को राम और रावण का युद्ध शुरू हुआ तो और लोग पहुंचना शुरू हो गए। इसी दौरान बरसात शुरू हो गई।
मौसम और खराब हुआ बिजली चमकने लगी। यह देख प्रशासन व मेला कमेटी ने तुरंत बातचीत शुरू कर दी। प्रशासन द्वारा मौसम को लेकर जारी किए गए अलर्ट को ध्यान में रखते हुए रावण वध बगैर ही मेला समाप्त करने की घोषण कर दी गई। यह सुनकर लोग मायूस होकर वापस लौटने लगे।
विज्ञापन
मेला प्रबंधक चौधरी प्रताप सिंह व एसओ प्रवीण सिंह ने बताया कि मौसम अधिक खराब होने के कारण संयुक्त रूप से वार्ता करने के बाद यह फैसला लिया गया है। किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसलिए यह फैसला किया गया है।