फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   UP 112 team attacked, vehicles vandalized

Fatehpur News: यूपी 112 टीम पर हमला, मारपीट कर गाड़ियां तोड़ीं

Sat, 30 May 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
UP 112 team attacked, vehicles vandalized
हमीरपुर। भाई-बहन का विवाद निपटाने पहुंची यूपी 112 पुलिस टीम पर ग्रामीण ने हमला कर दिया। आरोपी ने पुलिसकर्मियों को जमकर पीटा। पीआरवी वाहन और एक निजी एंबुलेंस में तोड़फोड़ की। हमले के बाद इलाके में दहशत फैल गई। दुकानें बंद हो गईं और लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन

मौदहा थाना क्षेत्र में यूपी 112 के चालक हेड कांस्टेबल रामचंद्र ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 26 मई की रात करीब 8:15 बजे उन्हें इवेंट कॉल मिली। सूचना थी कि मलीकुआं चौराहा निवासी अर्जुन ने बहन पर चाकू से हमला कर दिया। साथ ही लाठियों से पीट रहा है।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल रामचंद्र और कमांडर कांस्टेबल रोहित वर्मा मौके पर पहुंचे। यहां आरोपी अर्जुन और उसकी बहन गुड़िया अपने घर के बाहर मिले। पुलिस टीम गुड़िया से जानकारी ले ही रही थी कि आरोपी अर्जुन गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि अर्जुन ने लाठी उठाकर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और मारपीट की। इसके बाद उसने पुलिसकर्मियों को फंसाने की धमकी देते हुए हैंडपंप से अपना सिर पटककर खून निकाल लिया। फिर वह पुलिसकर्मियों और राहगीरों पर पथराव करने लगा। हमले के बाद दहशत में दुकानों के शटर गिरने लगे और लोग घरों में दुबक गए।

पुलिस की गाड़ी और एक प्राइवेट एंबुलेंस में भी तोड़फोड़ की गई। हेड कांस्टेबल ने बताया कि मारपीट में पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। मौदहा कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed