फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Unruly e-rickshaws carrying the goods of death

Fatehpur News: बेलगाम ई-रिक्शा ढो रहे मौत का सामान

Fri, 06 Sep 2024 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Unruly e-rickshaws carrying the goods of death
फतेहपुर। बिना किसी रोकटोक के सरिया, लोहे के पाइप और दूसरे समान लादकर ई-रिक्शा रोड पर फर्राटा भर रहे हैं। इसकी वजह से शहर में लगने वाले जाम से राहगीर परेशान हो रहे हैं। इनसे कई बार हादसे भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में सवारी ई-रिक्शा मालवाहक भी बन गए हैं। ई-रिक्शा सरिया, पाइप सहित कई तरह का भारी सामान लादकर सड़क पर दौड़ रहे हैं। शहर के कलक्टरगंज, वर्मा चौराहा, जिला अस्पताल चौराहा, पत्थरकटा सहित सभी प्रमुख स्थानों से ई-रिक्शा माल दुलाई करते आते-जाते हैं। ई-रिक्शों में चालक सीट के आगे से लेकर कई फीट पीछे तक सरिया, पाइप और लोहे का सामान लादकर निकल रहे हैं। इससे अगल-बगल से निकल रहे राहगीर व अन्य वाहनों को हादसे का खतरा बना रहता है। कम वजनी ई-रिक्शा सामान के अधिक भार से कई बार अनियंत्रित भी हो जाते हैं। इनकी चपेट में आने से कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसके साथ ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से यातायात संचालन में भी अवरोध पैदा हो रहा है। सवारी बैठाने, उतारने और वाहन को खड़ा करने का स्थान निर्धारित न होने से चालक बीच सड़क पर ई-रिक्शा खड़ा कर सवारी बैठाते हैं। सवारी भी मानक से ज्यादा बैठाते हैं और समय-समय पर मालवाहक के रूप में भी प्रयोग करते हैं। परिवहन विभाग के साथ ही ट्रैफिक पुलिस इनकी तरफ से आंख मूंदे बैठी है। जिले में करीब सात हजार ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। इसके अलावा करीब चार हजार ई-रिक्शा बिना पंजीकरण के ही सड़कों पर घूम रहे हैं।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed