{"_id":"6a1b2837bf24616232033fad","slug":"underbridge-construction-stalled-in-ingohta-contractor-and-labourers-missing-fatehpur-news-c-223-1-hmp1028-140739-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: इंगोहटा में अंडरब्रिज निर्माण ठप, ठेकेदार और मजदूर गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: इंगोहटा में अंडरब्रिज निर्माण ठप, ठेकेदार और मजदूर गायब
विज्ञापन
फोटो 30 एचएएमपी 16- अंडर ब्रिज का ठप पड़ा कार्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआ सुमेरपुर। इंगोहटा में रेलवे लाइन के गेट संख्या 25 पर बन रहा अंडरब्रिज किसानों और राहगीरों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गया है। पिछले एक माह से निर्माण कार्य पूरी तरह बंद है और ठेकेदार मजदूरों सहित मौके से नदारद है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित ठेकेदार के पास एक साथ कई निर्माण कार्य हैं। इससे वह नियोजित तरीके से काम करने के बजाय जहां दबाव बनता है वहीं मजदूर भेज देता है और बाकी काम अधूरा छोड़ देता है। फरवरी में शुरू हुआ यह निर्माण चार माह बाद भी केवल आधा ही पूरा हो सका है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि बारिश से पहले अंडरब्रिज का काम पूरा नहीं हुआ तो खुदाई वाले हिस्से में पानी भर जाएगा। इसके बाद अगले कई महीनों तक काम बंद रह जाएगा। क्षेत्र में अन्य स्थानों पर वैकल्पिक पक्के मार्ग बनाए गए हैं लेकिन इंगोहटा में मुख्य मार्ग बंद होने के बाद केवल एक कच्चा रास्ता ही आवागमन का सहारा है जो हल्की बारिश में दलदल बन जाता है। इससे ट्रैक्टर सहित वाहन फंस जाते हैं।
विज्ञापन
यदि यह मार्ग पूरी तरह बाधित हुआ तो अरतरा और परछछ सहित छह गांवों के लोगों को लगभग 15 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ेगा। रेलवे के सहायक मंडल अधिकारी बांदा ने बताया कि अगले दो-चार दिनों में कार्य हर हाल में शुरू करा दिया जाएगा। प्रयास रहेगा कि बरसात से पहले निर्माण पूरा कर लिया जाए ताकि लोगों को असुविधा न हो।