{"_id":"6129336d8ebc3e79cb724ce8","slug":"under-suspicious-condition-dead-fatehpur-news-knp64864301","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के बाद युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के बाद युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खखरेरू। मारपीट से घायल युवक ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मंझनपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने मारपीट से युवक की मौत होने का आरोप लगाया है। खखरेरू पुलिस को तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर के नहीं होने पर परिजनों को अंतिम संस्कार के बाद आने को कहा गया है।
खखरेरू थानाक्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी गोविंद (22) का कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। इस बात को लेकर गुरुवार की शाम उसका रक्षपालपुर चौराहे पर कुछ लोगों से झगड़ा हुआ। इसमें युवकों ने गोविंद को पीट दिया। इसके बाद वह गांव आया और प्राइमरी स्कूल के पास से निकल रहा था। बताया जा रहा है कि युवकों ने फिर से उसे घेरकर पीटा और भाग गए। कुछ देर बाद परिजनों को पता चला कि
वह जंगल वाले रास्ते पर पड़ा है और उसकी तबीयत खराब है। परिजन वहां पहुंचे और गोविंद को लेकर मंझनपुर जिला अस्पताल जाने लगे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पिता रामननरेश की सूचना पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम रामनरेश, गांव के कुछ लोगों के साथ खखरेरू थाने पहुंचा और बताया कि उसके बेटे गोविंद के साथ मारपीट हुई है। जिससे उसकी मौत हो गई है। उसने घटना की तहरीर भी दी। लेकिन थाने में इंस्पेक्टर के न होने के कारण पुलिस ने उन्हें गांव जाकर अंतिम संस्कार करने को कहा। इंस्पेक्टर दीप नारायण सरोज ने बताया कि वह सरकारी कार्य से बाहर हैं। अगर परिजनों ने तहरीर दी है तो वह घटना की रिपोर्ट दर्ज आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
युवकों के बीच मारपीट का यह मामला गुरुवार की रात को ही थाने पहुंचा था। लेकिन स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कराकर मामला शांत करा दिया था और पुलिस ने भी इस मामले में कोई रुचि नहीं ली। ऐसे में दोनों पक्ष गांव लौट गए थे। रात में जब गोविंद की हालत खराब हुई तो परिजन स्तब्ध रह गए और उसे अस्पताल लेकर भागे। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।