फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Unabridged canals remain on paper

नहरें कागजों में रहतीं लबालब

Sat, 19 Dec 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sat, 19 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Unabridged canals remain on paper

शासन की मुफ्त सिंचाई सेवा कागजों में सिमट कर रह गई

विज्ञापन
है। जिले की रामगंगा व निचली गंगा नहर का निर्धारित रोस्टर हवा-हवाई साबित हो रहा है। दोनों नहरें सूखी पड़ी हैं। जबकि सात से 21 दिसंबर तक रामगंगा नहर में पानी का रोस्टर चल रहा है। रोस्टर के 12 दिन बीतने पर भी तक नहर सूखी पड़ी हुई है। किसानों को प्रदेश सरकार की मुफ्त सिंचाई योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। निजी नलकूपों से किसान फसलों की सिंचाई कर रहे हैं।

प्रशासन की उदासीनता से नहरों की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। कौशांबी जिले तक के किसानों की फसल सिंचाई करने वाली रामगंगा व निचली गंगा नहर इस समय बदहाली के दौर से गुजर रही हैं।

प्रशासन नहरों की टेल तक पानी पहुंचाने में नाकाम है। जिले का किसान भी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहा है। प्रदेश सरकार की मुफ्त सिंचाई योजना कागजों में सिमट गई है।

रबी फसल सिंचाई के लिए शासन से रामगंगा नहर व निचली गंगा में पानी देने का 15-15 दिन का रोस्टर बना हुआ है। जिसमें सात दिसंबर से 21 दिसंबर तक रामगंगा नहर में पानी छोडने का रोस्टर चल रहा है।

12 दिन बीतने के बाद एक भी रजबहा व माइनर में पानी नहीं गया है। किसान फसलों की सिंचाई के लिए निजी नलकूपों का सहारा ले रहा है।
हुसैनगंज क्षेत्र के किसान छिट्टनलाल ने बताया कि फसलों की सिंचाई के समय नहर में पानी नहीं आता है। हुसैनगंज में रामगंगा की प्रमुख नहर है। जो सूखी पड़ी हुई है। रजबहा व माइनरों में पानी का सवाल ही नहीं उठता है।

किसान पूती ने बताया कि जब से मुफ्त सिंचाई योजना शुरू हुई है, तब से नहर में पानी ही नहीं आता है। फसलों की सिंचाई खत्म होने के बाद ही पानी आता है। किसान बोधीलाल ने बताया कि गेहूं की फसल सिंचाई करने का समय है।

रामंगगा नहर में पानी का रोस्टर भी चल रहा है, लेकिन नहर सूखी पड़ी हुई है। अधिशासी अभियंता, रामगंगा नहर ओपी चौधरी ने कहा कि स़ूखा की वजह से ऊपर से ही निर्धारित रोस्टर के अनुसार पानी नहीं मिल रहा है।

नहर में पर्याप्त पानी देने की शासन से मांग की जा रही है। बीते रोस्टर में पर्याप्त पानी न मिलने की वजह से एक सप्ताह रोस्टर बढ़ाने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed