फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ujjavala yojana,cm yogi,fatehpur news,video confrencing

गृहणी ने सीएम से कहा अब मिल गया गैस सिलिंडर, समस्याएं खत्म

Thu, 26 Aug 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
ujjavala yojana,cm yogi,fatehpur news,video confrencing
फतेहपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उज्ज्वला 2.0 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने योजना के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद भी किया। हथगाम ब्लाक की लाभार्थी सरिता ने कहा कि लकड़ी और उपले का झंझट अब छूट है। चूल्हे से मुक्ति मिल गई है। सरिता से सीएम ने पूरे छह मिनट तक बात की।
विज्ञापन

वर्चुअल संवाद में मुख्यमंत्री से बात करके हथगाम ब्लाक के केशवपुर मेल्हैया गांव की गृहणी सरिता प्रजापति ने खुशी जताई। मुख्यमंत्री से बात करके सरिता के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सरिता से सीएम ने पूंछा अभी तक खाना कैसे बनाती थीं और क्या दिक्कतें आती थीं।
विज्ञापन

जवाब में सरिता ने बताया कि अभी तक चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी से लेकर उपले तक की व्यवस्था करनी पड़ती थी। मगर उज्जवला गैस मिलने से चूल्हा जलाने से मुक्ति मिल गई। सीएम ने कहा, चूल्हे से बर्तन भी ज्यादा जलते रहे होंगे, अब उससे भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सरिता ने हां में जवाब दिया। सरिता के साथ घर में उनकी सास केसिया देवी, ससुर शिवबली और पांच साल का बेटा आर्यन रहता है। उनके पति अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करते हैं। सरिता परास्नातक हैं और घर पर रहकर सास, ससुर की सेवा करती हैं। उज्जवला गैस कनेक्शन मिलने वह प्रसन्न नजर आई।
वहीं, विकास भवन सभागार में हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीएम के साथ खाद्य रसद राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप धुन्नी सिंह भी जुड़े। मुख्य अतिथि के रूप में कारागार राज्यमंत्री जयकुमार जैकी, विशिष्ट अतिथि अयाहशाह विधायक विकास गुप्त, बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल और जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे उपस्थित हुईं।
कार्यक्रम का संचालन जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी सिंह ने किया। कार्यक्रम में 20 लाभार्थियों को मंत्री, विधायक और डीएम ने गैस कनेक्शन के कागज के साथ प्रतीकात्मक गैस सिलिंडर वितरित किया। कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी ने कहा कि जिले के बचे हुए सभी पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर निशुल्क गैस कनेक्शन, चूल्हा दिया जाएगा।

बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल ने कहा कि दूसरे चरण में प्रदेश के 10 जिलों में से फतेहपुर को भी प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में लिया गया है। अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर बीपीसीएल के जिला नोडल अधिकारी अंकुर मालू, आईओसी से अंकित सचान, एआरओ आशाराम पाल और यशवंत शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed