फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two women attempted mischief, molestation of virginity

Fatehpur News: दो महिलाओं से दुष्कर्म का प्रयास, युवती से की छेड़छाड़

Mon, 21 Jul 2025 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two women attempted mischief, molestation of virginity
फतेहपुर। दो महिलाओं व एक युवती से दुष्कर्म के प्रयास व छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि गांव का सुशील कुमार घर की छत पर शुक्रवार रात 10 बजे चढ़कर पत्नी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। वह शोर सुनकर पहुंचा। उसे देखकर भागने में सुशील सीढि़यों से फिसल गया। उसका सिर दीवार से टकरा गया। पुलिस मौके पर आई। परिजन उसे इलाज को ले गए। इधर, मलवां थाने के एक गांव की रहने वाली 23 वर्षीय महिला मायके में रहती है। महिला ने बताया कि वह पांच जुलाई की शाम अपनी छोटी बहन को बुलाने पीछे गली में गई थी। गली में गांव का पिंटू रैदास उसका हाथ पकड़कर अपने घर में घसीट ले जाने लगा। विरोध पर गाली गलौज और अश्लील हरकत की। दुष्कर्म करने की धमकी देकर भाग निकला। घटना से वह दहशत में है। इधर, हथगाम थाने के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि वह साइकिल से छिवलहा बाजार शुक्रवार को सामान खरीदने आई थी। वह शाम को घर जा रही थी। नवाबगंज के पास दुदौली जलालपुर का रहने वाला मो. तारिक व फारुख ने उसके आगे बाइक लगा दी। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर गाली गलौज कर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed