{"_id":"699c8c647e22caf42802779a","slug":"two-sons-of-an-ayurvedic-medicine-factory-owner-died-during-treatment-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-149882-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: आयुर्वेदिक दवा कारखाना संचालक के दो पुत्रों की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: आयुर्वेदिक दवा कारखाना संचालक के दो पुत्रों की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो-26-अबू सहमा। स्रोत परिजन
ललौली। थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के आजाद नगर मोहल्ला स्थित आयुर्वेदिक दवा कारखाने में 15 फरवरी की शाम रसोई गैस सिलिंडर फटने से हुए हादसे में संचालक के दो पुत्रों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना में कारखाना संचालक सहित परिवार के पांच लोग झुलस गए थे। कारखाना संचालक ने भी कुछ दिन पहले इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन गांव निवासी डॉ. जमील अहमद कुरैशी (65) करीब 30 वर्षों से बहुआ कस्बे में होम्योपैथी और आयुर्वेदिक दवाओं का क्लीनिक चला रहे थे। करीब 10 वर्ष पूर्व उन्होंने घर में न्यू किरण फार्मेसी नाम से आयुर्वेदिक दवाओं के कारखाने का संचालन शुरू किया था। यहां कपूर, पिपरमिंट, अलसी का तेल सहित अन्य ज्वलनशील केमिकल का इस्तेमाल कर दवाएं बनाई जाती थीं।
15 फरवरी को गैस सिलिंडर फटने से कारखाने में आग लग गई। इससे डॉ. जमील अहमद कुरैशी सिलिंडर के टुकड़ों के साथ बाहर जा गिरे। इस दौरान कारखाने में फंसे पुत्र अकील अहमद कुरैशी (26), छोटा पुत्र उजेफा कुरैशी (13), साले का पुत्र अबू सहमा (15) पुत्र मन्नान कुरैशी निवासी चिलौला थाना लालगंज जनपद रायबरेली तथा भांजे महबूब अली की पुत्री बुशरा खातून (10) गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
डॉ. जमील अहमद कुरैशी को जिला अस्पताल से हैलट अस्पताल कानपुर रेफर किया गया। अन्य घायलों को सीधे कानपुर ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर डॉ. जमील और अकील को केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया। हादसे में घायल अबू सहमा की रविवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सोमवार को उजेफा की भी मौत हो गई।