{"_id":"698634b8142149fa830bdf40","slug":"two-smugglers-arrested-with-10-kg-420-grams-of-ganja-fatehpur-news-c-217-1-brp1009-148844-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 10 किलो 420 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 10 किलो 420 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-06-गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
अल्लीपुर। मलवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने बृहस्पतिवार रात गांजा तस्करी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मदारीपुर खुर्द गांव स्थित कैंची मोड़ के पास न्यायालय लिखी स्कॉर्पियो सवार आरोपियों के पास से 10 किलो 420 ग्राम गांजा बरामद किया गया। कार्रवाई के बाद दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान किशनपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ निवासी ध्रुव सिंह और खेमकरनपुर गांव निवासी विवेक सिंह उर्फ जितेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान 10 किलो 420 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
थानाध्यक्ष राज किशोर ने बताया कि ध्रुव सिंह के खिलाफ पहले से करीब 10 प्राथमिकी दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि गांजा कहां से लाया गया था और कहां ले जाया जा रहा था इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।