फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two sent to jail for home delivery of banned meat; no leads on supplier.

Fatehpur News: प्रतिबंधित मांस की होम डिलीवरी में दो जेल भेजे, सप्लायर का सुराग नहीं

Thu, 10 Sep 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two sent to jail for home delivery of banned meat; no leads on supplier.
फोटो-36- पकड़े गए आरोपी आदिल और शेएब। स्रोत पुलिस - फोटो : चोरी के खुलासे को लेकर बछगांव चौकी पर धरना देते व्यापारी व ग्रामीण। संवाद
फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के पट्टीशाह धोबी तालाब के पास गोकशों से पुलिस मुठभेड़ के मामले में बुधवार को दो सप्लायरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दोनों घरों तक प्रतिबंधित मांस की होम डिलीवरी करते थे। हालांकि होटल संचालक शानू का अभी सुराग नहीं लगा है। आरोप है कि वह कई मांसाहारी होटलों में प्रतिबंधित मांस की सप्लाई करता था।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के पट्टीशाह धोबी तालाब के पास पुलिस ने सोमवार रात गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक लाख रुपये के इनामिया रियाज कुरैशी और उसके भाई इसरार कुरैशी, शंकर शाहू, रेहान उर्फ छोटू और हनीफ को गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ के दौरान रियाज और इसरार पैर में गोली लगने से घायल हुए थे।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद पुलिस ने शहर के आबूनगर इमामगंज निवासी मो. आदिल अहमद और मो. शोएब को गिरफ्तार किया। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे रियाज गिरोह से मिलने वाले मांस की घरों में सप्लाई करते हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से होम डिलीवरी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक से एक-एक किलो मांस काली पैकिंग में ले जाकर 90 से 100 रुपये किलो में बेचते थे। शहर के कई मोहल्लों में इनके ग्राहक हैं और डिलीवरी के लिए पहले से संपर्क रहता था। रात तीन से सुबह पांच बजे तक सप्लाई की जाती थी।
थरियांव के आमापुर निवासी ढाबा संचालक शानू कई मांसाहारी होटलों में मांस पहुंचाता था। आरोप है कि अधिकांश मांस का इस्तेमाल बिरयानी बनाने में किया जाता था। पुलिस के अनुसार इस मामले में अब तक सात आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जिनमें चार शहर के हैं।
इससे नेटवर्क का शहर में व्यापक फैलाव सामने आया है। पुलिस ने पूरे गिरोह के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। गोकशी के मामले में शहर के साथ अंदौली, गाजीपुर, हसवा, हथगाम, मीसा, पौली, खखरेरू और हुसैनगंज इलाके भी चर्चा में हैं।
सीओ दुर्गेश दीप ने बताया कि गोकशी के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। रियाज गैंग के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। जहां भी पुलिस को सूचना मिलती है, तत्काल कार्रवाई की जा रही है।



सबसे सस्ता प्रतिबंधित मांस
प्रतिबंधित पशु का मांस होने के कारण इसकी कीमत कम है और इसी वजह से इसकी खपत भी अधिक बताई जा रही है। आरोप है कि इस कारोबार से जुड़े कसाइयों ने इसे कुटीर उद्योग जैसा बना रखा है। इसकी कीमत 90 से 100 रुपये किलो है। जबकि स्लॉटर हाउस से आने वाले मांस की कीमत बाजार में करीब 400 रुपये किलो, मुर्गे के मांस की 200 से 250 रुपये और बकरे के मांस की करीब 600 रुपये किलो है।

फोटो-36- पकड़े गए आरोपी आदिल और शेएब। स्रोत पुलिस

फोटो-36- पकड़े गए आरोपी आदिल और शेएब। स्रोत पुलिस- फोटो : चोरी के खुलासे को लेकर बछगांव चौकी पर धरना देते व्यापारी व ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed