{"_id":"692de63137535cdd6c0be6f4","slug":"two-radiology-trainees-died-after-colliding-with-a-transformer-platform-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-144825-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: एक)) ट्रांसफार्मर के चबूतरे से टकराने से रेडियोलॉजी के दो प्रशिक्षुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: एक)) ट्रांसफार्मर के चबूतरे से टकराने से रेडियोलॉजी के दो प्रशिक्षुओं की मौत
विज्ञापन
फोटो-03-हादसास्थल खजुहा कस्बे में रोड के किनारे रखा ट्रांसफार्मर। संवाद
बिंदकी (फतेहपुर)। दोस्त की बहन की शादी में शामिल होकर कानपुर लौट रहे बाइक सवार तीन युवक रविवार रात रोड किनारे रखे ट्रांसफार्मर के चबूतरे से टकरा गए। इसमें कानपुर हैलट में रेडियोलॉजी विभाग के दो प्रशिक्षुओं की मौत हो गई। एक साथी गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस तेज रफ्तार और सामने से किसी वाहन की रोशनी आंखों में पड़ने के कारण बाइक सवारों का अनियंत्रित होकर चबूतरे से टकराना मान रही है।
एटा जिला रिजौर थाने के बकालपुर निवासी अमित कुमार (26) और चांदपुर थाने के अमौली कस्बा निवासी शिवम कनौजिया (25) कानपुर हैलट में रेडियोलॉजी विभाग के प्रशिक्षु थे। हरदोई जिला पिहानी थाने के हरईया निवासी पुनीत तिवारी (23) भी हैलट से प्रशिक्षण ले रहे हैं।
तीनों साथी प्रशिक्षु बसंतखेड़ा निवासी अर्पित कुमार की बहन की शादी में शामिल होने के लिए एक बाइक से बिंदकी फरीदपुर मोड़ स्थित गेस्ट हाउस आए थे। तीनों शादी समारोह से रात करीब 12 बजे लौट रहे थे। खजुहा कस्बे में बाइक अनियंत्रित होकर चबूतरे से टकरा गई।
विज्ञापन
खजुहा चौकी प्रभारी बृजेंद्र माथुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने अमित कुमार और शिवम कनौजिया को मृत घोषित कर दिया। घायल पुनीत तिवारी को सीएचसी से हैलट रेफर किया गया है।
चौकी प्रभारी के मुताबिक बाइक सवारों में शिवम हेलमेट लगाए था। साफ है कि शिवम ही बाइक चला रहा था। बाइक सवार तेज रफ्तार में रहे होंगे। इसी दौरान सामने से आ रहे किसी वाहन की रोशनी बाइक सवारों पर पड़ी होगी।
इससे वह अनियंत्रित होकर चबूतरे से टकरा गए। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि घायल युवक के पहचान के लोग रात को ही आ गए थे। वह लोग घायल को साथ लेकर गए हैं।