फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two people including woman died in road accidents

Fatehpur News: सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत

Fri, 30 Jun 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 30 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two people including woman died in road accidents
बिंदकी/गाजीपुर। सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसों की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के चिल्ली निवासी शुभम (28) अपने साथी अजय यादव (25) के साथ किसी काम से बिंदकी आया था। दोनों शाम को बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक सवारों को शंकरनगर के पास जहानाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में शुभम की मौके पर मौत हो गई। उसका साथी अजय गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देखकर डॉक्टर ने कानपुर हैलट रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। उधर, गाजीपुर थाना क्षेत्र के देवलान गांव निवासी रीता (28) पत्नी पप्पू आरख भतीजे छोटू के साथ बाइक से रुपये निकालने सुकेती ग्राहक सेवा केंद्र आई थी।
विज्ञापन

रुपये लेकर जाते समय रास्ते में विधायक होटल के पास बाइक फिसल गई। हादसे में महिला रोड पर गिरी। सिर में चोट लगने से महिला की हालत गंभीर हो गई। जिला अस्पताल में महिला की इलाज दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



थरियांव। थाने के सामने हाईवे पर टायर फटने से स्कार्पियो गुरुवार को अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
बस्ती जिला कोतवाली क्षेत्र निवासी रंजीत अपनी पत्नी रेनू देवी और चालक विजय कुमार के साथ शादी समारोह में बनारस गए थे। बनारस से दिल्ली जा रहे थे। हाईवे पर थाने के सामने ओवरब्रिज से उतरते ही स्कार्पियो का टायर फट गया।
टायर फटने से अनियंत्रित स्कार्पियो डिवाइडर में टकराने के बाद पलट गई। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। एनएचएआई पेट्रोलिंग ऑफिसर बाबूलाल व कृष्ण मुरारी सिंह टीम के साथ पहुंचे। वाहन किनारे कराने के बाद यातायात बहाल कराया।
हादसे के बाद करीब 20 मिनट तक यातायात बाधित रहा। उधर, थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर हाईवे पर पेड़ों में पानी डाल रहे पीएनसी टैंकर मे पीछे से लोडर टकरा गया। हादसे में लोडर चालक इटावा जिला के जसवंतनगर निवासी सत्या सिंह व खलासी अंशू सिंह निवासी सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद, खागा इस्कूरी निवासी हीरालाल घायल हुए।

वह सब्जी भाड़ा उतारकर प्रयागराज से लौट रहे थे। लोडर में यात्री के रूप में रास्ते से हीरालाल मदरियापुर से बैठे थे। इधर, जहानाबाद थाना क्षेत्र के होली सरांय मार्ग पर कुल्लीहार निवासी मोपेड सवार रामप्रकाश किसी वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed