फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two people including a Tantrik did obscene acts with a woman

Fatehpur News: तांत्रिक समेत दो लोगों ने महिला से की अश्लील हरकत

Sun, 25 Feb 2024 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two people including a Tantrik did obscene acts with a woman
- ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना व तांत्रिक समेत दो पर छेड़खानी की रिपोर्ट
विज्ञापन

- बांझपन का इलाज कराने को बुलाए थे तांत्रिक
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। ससुरालियों के बुलाए तांत्रिक समेत दो लोगों ने महिला से अश्लील हरकत की। महिला ने दहेज के खातिर घरेलू हिंसा के शिकार के साथ अश्लील हरकत मामले में ससुरालियों समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हथगाम थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की शादी 10 फरवरी 2018 को सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से पति, ससुर, सास व दो देवर दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने लगे। कुछ दिन किसी तरह से बीते। बाद में पता लगा कि पति नशा करते हैं।
विज्ञापन

नशे के बाद मानसिक संतुलन भी खो देते हैं। उसके पिता व मां मुंबई में रहते थे। पति भी मुंबई में जाकर होटल मैनेजर का काम करने लगे। पिता ने ससुरालियों की मांग पर उपहार स्वरूप नकदी भी दी। कुछ दिन बाद ससुराली बच्चे न होने पर मारते पीटते थे। जनवरी 2023 में पिता के घर मुंबई में पांच माह तक रही। मई में ससुराली उसे घर ले गए। उसने बच्चे न होने का इलाज कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालियों ने हथगाम थाने के खालिसपुर निवासी तांत्रिक फहीम बाबा और थरियांव थाने के कोर्रा सादात निवासी कुलदीप गुप्ता को घर बुलाया। उन दोनों ने तंत्र-मंत्र की आड़ में अश्लील हरकत की। ससुरालियों को आपबीती बताई। उसे ही उल्टा-सीधा कहने लगे।

प्रताड़ना से तंग होकर अक्तूबर 2023 में मौसी के घर आ गई। पति, देवर 24 दिसंबर को घर आए। उसका सामान उठा ले जाने लगे। मना करने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। एसपी से शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने पांच ससुराली और तांत्रिक व उसके साथी पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed