फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two people dead in a road accident

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Wed, 12 Feb 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two people dead in a road accident
बिंदकी/गाजीपुर। अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार शाम सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाए हैं। दुर्घटना में शिकार लोग बाइक से थे। उनका हेलमेट मौके पर नहीं मिला है।
विज्ञापन

कानपुर देहात साढ़ थाने के पड़री लालपुर गांव निवासी शिवकुमार का बेटा अशोक कुमार(32) अपने दोस्त गोलू (28) पुत्र गुड्डू के साथ बाइक से बिंदकी के बरेठर बुजुर्ग गांव शादी में शामिल होने आ रहा था। कोतवाली के सदानबदान का पुरवा पास सामने से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। बाइक चालक अशोक कुमार को मौके पर ही मृत पाया। घायल साथी गोलू को सीएचसी में भर्ती कराया। खजुहा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। उधर, गाजीपुर थाना क्षेत्र के गंभरी गांव निवासी गयाप्रसाद का बेटा रामस्वरूप सिंह (25) बाइक से शाम को घर लौट रहे थे। रास्ते में इंद्रो पुल के पास पीछे से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर एसओ आशीष सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed