{"_id":"6a89f3575ec165c1dd0f9ca6","slug":"two-mobile-phones-snatched-after-stopping-a-bike-on-the-pretext-of-asking-for-a-lift-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-160951-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: लिफ्ट के बहाने बाइक रुकवाकर दो मोबाइल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: लिफ्ट के बहाने बाइक रुकवाकर दो मोबाइल लूटे
विज्ञापन
फतेहपुर। लिफ्ट मांगने के बहाने बाइक सवार को रोककर तीन लुटेरे उसकी जेब से दो मोबाइल छीनकर खेतों की ओर भाग निकले। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गुलाबपुर मजरे कोरवां गांव निवासी सर्वेश पटेल ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे वह बाइक से दुकान डीघ जा रहा था। डीघ गांव के शुक्लनबाग के पास तीन युवकों ने लिफ्ट मांगते हुए बाइक रुकवा ली।
बाइक रुकते ही तीनों उसकी जेब की तलाशी लेने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जेब में रखे दो मोबाइल छीन लिए। इसके बाद तीनों खेतों की ओर भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल शैलेष सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।