फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two miscreants attempted theft by breaking ATM in broad daylight

Fatehpur News: दिनदहाड़े दो बदमाशों ने किया एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास

Fri, 10 Jan 2025 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants attempted theft by breaking ATM in broad daylight
एटीएम में चोरी का प्रयास करते चोर। - फोटो : वीडियो ग्रैब)
जहानाबाद। दिनदहाड़े एटीएम में घुसकर दो बदमाशों ने रुपये निकालने वाली जगह को तोड़कर चोरी का प्रयास किया। संचालक के पहुंचने पर चोर बाइक छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

बाइक में कानपुर का नंबर का पड़ा है। पुलिस फुटेज देखकर जांच में जुटी है। थाना क्षेत्र के इंडीकैश कंपनी का एटीएम दो साल से संचालित है। एटीएम का संचालन कस्बे के पानी टंकी रोड निवासी दीपक कुमार करता है। वह एटीएम से कुछ दूरी पर ग्राहक सेवा केंद्र भी संचालित करता है। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे बाइक पर आए दो लोग एटीएम में घुसे। एटीएम में रुपये निकालने वाली जगह पर तोड़फोड़ करने लगे।
विज्ञापन

घटना दीपक ने मोबाइल पर जुड़े एटीएम के कैमरे में देखी। वह दुकान से एटीएम पहुंचे। उसे आते देखकर चोर बाइक छोड़कर अमौली चौराहे की ओर भाग निकले। दीपक ने बताया कि 24 जुलाई 2024 को भी एटीएम में चोरी का प्रयास किया जा चुका है। दूसरी बार चोरी का प्रयास किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है। सीसीटीवी फुटेज चेक कर आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed