फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two members of the party in our call - Gayatri

भाजपा के दो सदस्य हमारे संपर्क में-गायत्री

Tue, 29 Dec 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Tue, 29 Dec 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two members of the party in our call - Gayatri

प्रदेश के खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने

विज्ञापन
दावा किया कि भाजपा समर्थित दो जिला पंचायत सदस्य समाजवादी पार्टी के साथ हैं। ऐसे में सपा प्रत्याशी का जीतना तय है। भाजपा सिर्फ सेंधमारी कर रही है, लेकिन उसकी यह कोशिश विफल होगी। वह डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

खनन मंत्री एवं जिला प्रभारी गायत्री प्रजापति ने कहा कि अगर किसी डीडीसी मेंबर को बंधक बनाने की बात सामने आई तो सरकार सख्त एक्शन लेगी।

खनन मंत्री ने कहा कि 45 लाख परिवारों को समाजवादी पेंशन योजना का लाभ देने का मामला हो या फिर एक लाख 70 हजार शिक्षामित्रों को अध्यापक बनाने से कोर्ट तक में साथ देने का। प्रदेश सरकार इसमें आगे रही है।

किसानों को 10 ट्राली मिट्टी ले जाने की छूट दे दी है, जबकि इससे पहले प्रति ट्राली पकड़े जाने पर 25 हजार रुपये जुर्माना देना पड़ता था।

जबकि केंद्र सरकार की बात करें तो उसने प्रति ट्रक होने वाली कार्रवाई की राशि बढ़ा कर न सिर्फ पांच लाख कर दी है बल्कि सजा भी दो साल के बजाय पांच साल कर दी है। इस मौके पर एमएलसी नरेश उत्तम, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दयालू ओमर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक यादव, रीता प्रजापति भी मौजूद रहीं।

खनन मंत्री ने अपनी उपलब्धियां बताते हुए तेलंगाना का जिक्र कर कहा कि वहां सबसे ज्यादा खनन होता है। इसके बावजूद राजस्व वसूली के मामले में यूपी अव्वल है।

वित्तीय वर्ष 2015-16 के वसूली लक्ष्य 1500 करोड़ के सापेक्ष लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2014-15 में 11 सौ करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत व वित्तीय वर्ष 2013-14 में साढ़े नौ सौ करोड़ के सापेक्ष 97 फीसदी लक्ष्य हासिल किया गया था। खनन मंत्री ने विभागीय सख्ती का आइना रखते हुए 10 हजार वाहन पकड़े जाने और 300 से ऊपर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed