फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two meetings in the district today Grjenge CM

जिले में दो सभाओं में आज गरजेंगे सीएम

Tue, 14 Feb 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Tue, 14 Feb 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Two meetings in the district today Grjenge CM
सीएम की सभा स्थल का जायजा लेते डीआईजी विजय यादव - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर। मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव की चुनावी सभा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शहर के सभा स्थल मुस्लिम इंटर कालेज मैदान की साफ सफाई का काम पूरा हो गया है। मंच के साथ हेलीपैड बनाने का काम भी पूरा हो चुका है। बुधवार को सीएम पहले बिंदकी और उसके बाद शहर में चुनावी जनसभा करेंगे। एमआईसी मैदान में हेलीपैड बनक र तैयार हो चुका है। सभा स्थल की सफाई हो चुकी है। मंच की बैरीकेटिंग चल रही है। पूरे मंच को सुरक्षा के घेरे में लेने के लिए पुलिस गैलरी बनाई गई है। सीएम दोपहर एक बजे सभा स्थल पहुंचेंगे।  उधर, सदर प्रत्याशी चंद्रप्रकाश लोधी और अयाहशाह प्रत्याशी सिटिंग विधायक अयोध्या प्रसाद पाल ने सभा स्थल की तैयारियां देखी। सभा में दो मंच बनाए गए हैं। बड़ा मंच सीएम के लिए होगा, जबकि छोटे मंच में अन्य नेता बैठेंगे।

विज्ञापन


बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार बिंदकी मुगल रोड स्थित ईदगाह मैदान के बगल में पशु बाजार में बुधवार को बिंदकी और जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को सीएम अखिलेश सिंह यादव संबोधित करेंगे। सीएम का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे तय है।  एसडीएम सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मैदान में दो अलग-अलग मंच बनाए गए हैं। मंच के चारों ओर बल्लियों से बैरीकेटिंग की गई है।  सभा में बिंदकी व जहानाबाद क्षेत्र प्रत्याशियों को भीड़ जुटाने का जिम्मा दिया गया है। इसके लिए प्रत्याशियों ने सपा व कांग्रेस  के पदाधिकारियों जिम्मेदारी सौंपी है। पशु बाजार मैदान में पहली बार  राजनैतिक पार्टी की होने वाली जनसभा में अधिक भीड़ जुटने के लिए सपाई प्रयास कर रहे हैं। बिंदकी प्रत्याशी रामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता, जहानाबाद प्रत्याशी मदन गोपाल वर्मा की देखरेख में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed