फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two major roads getting damaged in the rain need repair

Fatehpur News: बारिश में क्षतिग्रस्त हो रही दो प्रमुख सड़कों को मरम्मत की दरकार

Mon, 17 Jul 2023 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two major roads getting damaged in the rain need repair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। बारिश में शहर की दो प्रमुख सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। करीब एक करोड़ की लागत से बनी दोनों सड़कें थोड़ी मरम्मत करके बचाई जा सकती हैं। वीआईपी रोड में नाला सफाई कर सड़क बचाई जा सकती है, वहीं पत्थरकटा चौराहे की सड़क पर पैचवर्क करके नगर पालिका अपना बड़ा राजस्व बचा सकता है। ऐसा न करने पर बारिश के मौसम में दोनों प्रमुख सड़कें उखड़कर जर्जर हो सकती हैं और जर्जर सड़कों को दोबारा बनवाने में बड़ी धनराशि लग जाएगी।
---------------------
शहर के प्रमुख चौराहे पर डेढ़ साल पहले बनी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। करीब 35 लाख की लागत से चौराहे से पटेलनगर चौराहे तक बनी सड़क बीच चौराहे पर उखड़ रही है। नगर पालिका इसकी मरम्मत कर क्षतिग्रस्त होने से बचा सकता है। जल्द ध्यान नहीं दिया गया, तो इस स्थान पर गड्ढा बन जाएगा और पानी भरने पर डामर उखड़ने लगेगा।
विज्ञापन

..........................

सरस्वती विद्या मंदिर के समीप तालाब के सामने वीआईपी रोड क्षतिग्रस्त हो चुकी है। तीन साल पहले करीब 70 लाख की लागत से बनी सड़क की जलनिकासी सुगम न की गई, तो इसका बड़ा हिस्सा नष्ट हो सकता है। नगर पालिका दोनों तरफ की नाली की सिल्ट सफाई कराकर सड़क की मरम्मत कराकर बर्बाद होने से बचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................
पत्थरकटा चौराहा और वीआईपी रोड पर क्षतिग्रस्त हो रही सड़क अगले कार्य दिवस को देखी जाएगी। अगर संभव हुआ, तो पैचवर्क कराकर नष्ट हो रही सड़क को बचाने का प्रयास किया जाएगा। -राजकुमार मौर्य (एडवोकेट), चेयरमैन नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed