फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two killed in road accidents, including the helper, seven injured

सड़क हादसों में खलासी समेत दो की मौत, सात घायल

Wed, 17 Feb 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Wed, 17 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two killed in road accidents, including the helper, seven injured
मंगलवार को हाईवे पर हुए सड़क हादसों में खलासी समेत दो की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। हाईवे पर जगह-जगह बनाए गए अवैध कट और सर्विस लेन की बजाय सड़क पर खड़े वाहन लोगों को दुर्घटना का शिकार बना रहे हैं। जिला प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण दोनों इस पर रोक लगाने में फिलहाल नाकाम नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


हरदोई जिले में शाहबाद थाना क्षेत्र के बरीपुर गांव निवासी कुशपाल सिंह का बेटा जिलेदार सिंह (35) डीसीएम चालक था। उसके साथ प्रसादपुर गांव का सतीश सिंह खलासी और सूफियान सेकेंड ड्राइवर के तौर पर डीसीएम में चलते थे। चालक ने सोमवार को उरई से बनारस के लिए मटर लादी थी।
विज्ञापन


जिलेदार मंगलवार भोर पहर खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोघन हाईवे पर पहुंचा। वहां खड़े ट्रक में डीसीएम अनियंत्रित होकर जा घुसी। हादसे की खबर पर एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक देख डाक्टरों ने तीनों को रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक जिलेदार सिंह की रास्ते में मौत हो गई। छोटे भाई निर्भय सिंह ने बताया कि भैया की शादी 23 अप्रैल को गोंडा जिले में होनी थी। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। सारी खुशियां मातम में बदल गईं।

हुसैनगंज थानाक्षेत्र के सरैला गांव के पास सवारियों से भरी टेंपो में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। हादसे में खलासी आकाश (14) की मौत हो गई जबकि चार सवारियां घायल हो गईं। दुर्घटना की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।


ललौली थानाक्षेत्र के महना मजरे कोड़ार गांव निवासी आकाश(14) के पिता शिव प्रकाश टेंपो चालक हैं। यह हुसैनगंज के चंदीपुर गांव में किराए पर रहते हैं। आकाश चार भाइयों में बीच का था। सुबह अपने टेंपो चालक उत्तम के साथ असनी पुल से सवारियां लेकर कस्बा जा रहा था। हादसे में चालक को भी चोट लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed