{"_id":"58640cba4f1c1b255eeeb2fd","slug":"two-killed-in-road-accidents-including-kiln-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में भट्ठा मालिक समेत दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में भट्ठा मालिक समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भट्ठा मालिक के पिता व परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग हाईवे पर दो सड़क हादसे में एक भट्ठा मालिक समेत दो लोगों की मौत हो गई। बांदा-टांडा राजमार्ग पर भट्ठा मालिक के साथ घटना मंगलवार की रात हुई। बाइक में उनके साथ बैठा मुनीम गंभीर रूप से घायल है। बाइक में किस वाहन ने टक्कर मारी, यह कोई नहीं बता सका है। दूसरी घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर हुई। यहां साइकिल सवार दंपति को गलत साइड से आए डंपर ने टक्कर मार दिया। महिला उछल कर गिरी तो उस पर डंपर का पहिया चढ़ गया और मौत हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा।
ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बा निवासी देवशरन के बेटे अमित सिंह (35) कुसुंभी में भट्ठे का संचालन करते थे। उनका परिवार कुछ सालों से शहर के खुशवक्तराय नगर में रहता है। ईंटों की वसूली करने मंगलवार को गाजीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर में रहने वाले मुनीम संतोष (34) के साथ बाइक से बांदा जिला गए थे। वहां से मंगलवार की रात लौटते समय बांदा-टांडा हाईवे पर मुत्तौर के पास दुर्घटना हो गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां पर डाक्टरों ने अमित सिंह को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर वापस घर चले गए थे। परिजनों ने बुधवार को अज्ञात वाहन से दुर्घटना होने की तहरीर दी है। एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि नील गाय के टकराने की सूचना मिली थी। भट्ठा मालिक हेलमेट लगाए थे। उनकी मौत सीने में चोट लगने से हुई है। घायल मुनीम के होश में आने पर सही घटना की जानकारी हो सकेगी। फिलहाल तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। भट्ठा मालिक अमित अपने भाई सौरभ से बड़े थे। उनके एक बेटा है।
मलवां थाना क्षेत्र के मलौनी गांव निवासी जमुना प्रसाद दीक्षित अपनी पत्नी शारदा (55) के साथ एक पखवारे पहले बेटी मंजू शुक्ला की तबियतखराब होने पर उसे देखने देवीगंज आए थे। पत्नी को साइकिल पर बिठाकर जमुना प्रसाद बुधवार दोपहर गांव लौट रहे थे। सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे सनगांव मोड़ के पास हादसा हुआ। गलत साइड से आए डंपर ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे शारदा देवी उछलकर गिरीं और पहिए की चपेट में आ गईं। दूसरी तरफ गिरे जमुना प्रसाद को मामूली चोट आई। हादसे के बाद डंपर समेत चालक फरार हो गया। हाईवे पर दुर्घटना के बाद भीड़ होने से जाम लग गया। करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शारदा की बेटी मंजू शुक्ला ने डंपर और चालक को गिरफ्तार करने की मांग की। कोतवाल महेश पांडेय ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। प्राइवेट एंबुलेंस से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया। पुलिस ने भीड़ को हटाकर यातायात बहाल कराया।