फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two killed, four injured due to falling of trees and lightning during storm

Fatehpur News: आंधी में पेड़ व बिजली गिरने से दो की मौत, चार घायल

Mon, 28 Apr 2025 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two killed, four injured due to falling of trees and lightning during storm
चौडगरा/अमौली। आंधी में पेड़ व बिजली के गिरने से अलग-अलग जगहों पर दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दोनों हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


चौडगरा में आंधी से शनिवार रात नलकूप के पास खड़ा महुआ का पेड़ गिर गया। नलकूप के पास मौजूद तीन किसान पेड़ के नीचे दब गए। हादसे में एक किसान की मौत हो गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला जा सका। दो किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया है। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुनीर गांव के दलाखेड़ा निवासी भइयालाल का पुत्र सुधीर यादव (24) शनिवार शाम गेहूं का बोझ बांधने गया था। आंधी व बारिश होने पर सुधीर यादव व गांव के विमल(25),राजन (18) खेत से घर लौटने लगे। तेज बारिश होने पर रास्ते में सरकारी नलकूप के बाहर खड़े हो गए। नलकूप के पीछे खड़ा भारी भरकम महुआ का पेड़ आंधी से धराशाही होकर नलकूप की कोठरी पर गिर गया। पेड़ गिरने से नलकूप की कोठरी जमींदोज हो गई। तीनों पेड़ की डाल व मलबे में दब गए। पेड़ की भारी डाल के नीचे सुधीर यादव की दबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने पेड़ की डाली काटकर सुधीर का शव बाहर निकाला। उधर, दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से कानपुर रेफर किया गया है। घायल विमल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना से सुधीर की पत्नी संगीता रो-रोकर बेसुध हो गई। उसका एक पांच साल का पुत्र यश है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पेड़ के नीचे दबकर मौत हुई है।

वहीं अमौली में परिवार संग गेहूं की कतराई करने गए सगे भाई समेत तीन लोगों पर शनिवार रात बिजली गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दो लोग झुलस गए। दोनों को हमीरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


चांदपुर थाना क्षेत्र के दपसौरा गांव का गज्जा का डेरा निवासी रामलाल निषाद बटाई में खेत लिए हुए है। वह शनिवार शाम परिवार के आठ लोगों के साथ गेहूं कतराई के लिए खेत पर थे। वह लोग करीब रात आठ बजे अलग-अलग जगह बैठकर खाना खा रहे थे। अचानक आंधी और बारिश के दौरान बिजली गिरी। तेज गरज व चमक से सभी चकाचौंध हो गए। सुनाई व दिखाई देना बंद हो गया। कुछ पल के लिए लोग अचेत हो गए। कुछ मिनट बाद लोग सचेत हुए। रामलाल ने बताया कि बड़ा बेटा गुलाब (40) व बृजेश, ट्रैक्टर मालिक रामशंकर झुलसे पड़े थे। तीनों में गुलाब गंभीर रूप से झुलसा था। तीनों एक मीटर के दायरे में पड़े थे। मौके पर गुलाब की मौत हो चुकी थी। उसके भाई बृजेश और रामशंकर को हमीरपुर में भर्ती कराया गया। जहां बृजेश होश में नहीं आ सका। मौके पर मौजूद फूलकली पति गुलाब का शव देखकर दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगी। भाई उमाकांत ने बताया कि वह सात भाई हैं और भाई सूरत में कमाते हैं। चचेरे भाई रामबाबू की बेटी की शादी 14 अप्रैल को है। पांच भाई शादी में आए थे। उनके दो भाई रमाकांत और नरेंद्र नहीं आ सके। केवल सात बीघा खेत हैं। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की राजस्व प्रशासन को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed