{"_id":"6a39861985db3555570ec2c5","slug":"two-killed-five-injured-after-bolero-hits-auto-rickshaw-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-157269-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बोलेरो की टक्कर से ऑटो सवार दो की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बोलेरो की टक्कर से ऑटो सवार दो की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
फोटो-27-घटना स्थल में खड़ी क्षतिग्रस्त बलेरो। संवाद
अमौली (फतेहपुर)। चांदपुर थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज के पास बोलेरो और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से भाग गए।
ऑटो चालक जोनिहा से सवारियां लेकर अमौली आ रहा था। तभी एक इंटर कॉलेज के पास सामने से आ रही बोलेरो से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में सैंठी निवासी संजय, कानपुर के सजेती निवासी ललित, कानपुर के बह्मरौली निवासी शैलेंद्र कुमार, चांदपुर थाना क्षेत्र के निस्फी निवासी विपिन कुमार, बांदा के तिंदवारी थाने के रमईपुर निवासी शर्मिला निषाद (30) पत्नी महेश कुमार, पुत्री ईशानी (10), बांदा जिला पैलानी पैलानी निवासी रामआसरे (60) समेत सात लोग घायल हो गए।
गंभीर रूप से घायल रामआसरे की कानपुर हैलट में उपचार के दौरान मौत हो गई। ललित ने मेडिकल कॉलेज अल्लीपुर में दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि हादसे में घायल दो लोगों की मौत हुई है। वहीं पांच घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। तहरीर मिलने पर दोनों वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ट्रक में पीछे से घुसी बोलेरो, पिता-पुत्र समेत तीन घायल
ललौली। थाना क्षेत्र के कोर्राकनक गांव के पास रविवार रात बोलेरो आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में बोलेरो सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी गाजीपुर भिजवाया। हादसा रविवार रात करीब 2:30 बजे कोर्राकनक गांव के पास हुआ। इसमें ललौली थाने के सुदीन का डेरा निवासी इंद्रजीत (45) व पुत्र विकास (17) और जगन्नाथ (50) घायल हो गए। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।