{"_id":"6406a39892f04f48b204ff34","slug":"two-including-farmer-died-in-road-accidents-fatehpur-news-c-12-1-112540-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सड़क हादसों में किसान समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सड़क हादसों में किसान समेत दो की मौत
Tue, 07 Mar 2023 08:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:08 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में किसान समेत दो की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के हिसामपुर मजरे मंडवा गांव निवासी दयाराम यादव (45) मजदूर थे। वह दोपहर को साइकिल से किसी काम से जा रहे थे। बैराही बाग के पास जंगल से निकली नीलगाय ने दयाराम को टक्कर मार दी। साइकिल में फंसने पर नीलगाय ने उछाल दिया। सिर के बल सड़क पर गिरने पर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल में डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उधर, सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के गदईपर मजरे गाजीपुर खुर्द पट्टी शाह शिवदुलारे यादव (70) बाइक से हथगाम जा रहे थे। हथगाम थाने के गौसपुर के पास सामने आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार भाग गया।