{"_id":"69ed0ae95727bd1cce0a2624","slug":"two-houses-caught-fire-due-to-short-circuit-household-goods-including-rs-1-lakh-cash-reduced-to-ashes-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-153506-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शॉर्ट सर्किट से दो घरों में आग, एक लाख नकदी समेत गृहस्थी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शॉर्ट सर्किट से दो घरों में आग, एक लाख नकदी समेत गृहस्थी राख
विज्ञापन
बिंदकी। बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने शनिवार को दो घरों को आग की चपेट में ले लिया। इससे करीब एक लाख रुपये नकदी, गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। मवेशी भी झुलस गए। दमकल और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
कोतवाली क्षेत्र के चक जहानपुर गांव में सड़क किनारे बने सेवालाल और रोहित के घरों के पास लगे खंभे में शॉर्ट सर्किट हुआ। इससे छप्परों में आग लग गई। ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।
सेवालाल की पत्नी चांदनी ने बताया कि कुछ दिन पहले भैंस बेचने से मिले 80 हजार रुपये और गृहस्थी का सामान जल गया। रोहित की पत्नी कोमल ने बताया कि 20 हजार रुपये नकदी के साथ घर का सारा सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन
परिवारों के कपड़े, अनाज और भूसा भी आग में स्वाहा हो गए। आग की चपेट में एक भैंस और पड़वा भी झुलस गए। तहसीलदार अचलेश सिंह ने बताया कि जांच के लिए राजस्व टीम को भेजा गया है।