फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two groups of transgender people have a heated argument over a house, leading to a police station dispute.

Fatehpur News: किन्नरों के दो गुटों में मकान को लेकर बढ़ा विवाद, थाने पहुंचा मामला

Fri, 06 Feb 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two groups of transgender people have a heated argument over a house, leading to a police station dispute.
फोटो-29-गाजीपुर थाने में मौजूद इकबाल गुट के किन्नर। संवाद
गाजीपुर। कस्बे में करीब 30 वर्ष पूर्व बसे किन्नर नूरी की आठ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। नूरी के नाम दर्ज मकान को लेकर पिछले एक पखवारे से दो किन्नर गुटों के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को एक गुट थाने पहुंचा और मकान पर कब्जा दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

नूरी की मौत के बाद से ही मकान को लेकर तकरार शुरू हो गई थी। कुछ किन्नर खुद को नूरी का शिष्य बताकर बधाई मांगने का कार्य करते रहे। बाद में इकबाल नामक किन्नर ने नूरी को अपना गुरु बताते हुए मकान में रह रहे किन्नरों को हटा दिया और वहां ताला लगा दिया। यह मकान करीब तीन वर्ष तक बंद रहा।
विज्ञापन

करीब 15 दिन पूर्व किन्नर श्रेया साथियों के साथ वहां पहुंचा और ताला तोड़कर खुद को नूरी का शिष्य बताते हुए मकान में रहने लगा। कुछ दिन बाद उन्होंने फिर ताला लगाकर मकान छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को इकबाल अपने साथियों के साथ थाने पहुंचा और दूसरे गुट पर फर्जी किन्नर होने का आरोप लगाते हुए मकान पर कब्जा दिलाए जाने की मांग की। शिकायत के दौरान दर्जा प्राप्त मंत्री सोनम, अध्यक्ष इकबाल, सपना, रानी, सबनम, प्रीती, राधा और सलमा मौजूद रहीं। थाना प्रभारी हनुमान प्रताप ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई जाएगी, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-29-गाजीपुर थाने में मौजूद इकबाल गुट के किन्नर। संवाद

फोटो-29-गाजीपुर थाने में मौजूद इकबाल गुट के किन्नर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed