फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two Dead, Including Groom's Cousin, in Road Accident

Fatehpur News: सड़क हादसे में दूल्हे के चचेरे भाई समेत दो की मौत

Mon, 27 Apr 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two Dead, Including Groom's Cousin, in Road Accident
फाइल फोटो-14-राम सिंह निषाद। स्रोत परिजन
बकेवर (फतेहपुर)। दूल्हे के चचेरे भाई और उसके साथी की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक सवार दोनों युवक दुर्घटना के बाद पूरी रात घाटमपुर-चौडगरा हाईवे किनारे करीब दो फीट गहरी खंती में बाइक समेत पड़े रहे। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को इसकी भनक तक नहीं लगी। परिजन का कहना है कि समय से पता चल जाता तो जान बच सकती थी। हादसे से शादी वाले घर में मातम छा गया।
विज्ञापन

चांदपुर थाना क्षेत्र के सरायं के मजरे भगलापुर निवासी राम सिंह निषाद (22) के ताऊ महाबीर के पुत्र की बरात थाना क्षेत्र के पाही गांव में रामफूल के घर आई थी। राम सिंह गांव के दोस्त हन्नू निषाद (21) के साथ शनिवार रात करीब नौ बजे शादी में शामिल होने जा रहे थे। बकेवर के भेलगांव मोड़ के पास उनकी बाइक को किसी वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क से नीचे खंती में गिर गए।
विज्ञापन

जब दोनों युवक घर नहीं पहुंचे तो परिजन ने उनके मोबाइल नंबरों पर कॉल की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। खोजबीन के दौरान राहगीरों ने रविवार सुबह करीब छह बजे दोनों को खंती में पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस को दोनों युवक मृत मिले। मोबाइल से पहचान कर परिजन को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने पहुंचे परिजन ने तहरीर दी। दूल्हे के पिता महाबीर निषाद ने बताया कि दोनों शादी की बरात में सजावट के लिए फूल लेकर आ रहे थे। रातभर फोन मिलाते रहे लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अगर समय पर फोन उठ जाता तो शायद जान बच सकती थी। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस रातभर गश्त पर थी। अंधेरा होने के कारण हादसा नजर नहीं आया। मामले की जांच की जा रही है।


एक साल में सोनी का सुहाग छिना
हादसे में जान गंवाने वाले हन्नू और राम सिंह गुजरात में नौकरी करते थे और कुछ दिन पहले ही गांव लौटे थे। हन्नू की शादी एक साल पहले सोनी से हुई थी। राम सिंह अविवाहित था। हादसे के बाद हन्नू की पत्नी सोनी, मां सोमवती और परिवार के सदस्य बदहवास हो गए।


बरात की निकासी पर हुआ था विवाद
भगलापुर गांव से बरात की निकासी के दौरान डांस को लेकर कुछ बरातियों में विवाद हो गया था। विवाद के दौरान कुछ लोगों ने गांव के राहुल की पिटाई कर दी थी। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। उसे सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया था।

फाइल फोटो-14-राम सिंह निषाद। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-14-राम सिंह निषाद। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-14-राम सिंह निषाद। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-14-राम सिंह निषाद। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed