{"_id":"69dbf65a31ccdda2af0287dd","slug":"two-daughters-showed-bravery-and-beat-up-molesters-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1487162-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दो बेटियों ने दिखाई बहादुरी, छेड़छाड़ करने वालों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दो बेटियों ने दिखाई बहादुरी, छेड़छाड़ करने वालों को पीटा
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर की व्यस्ततम सड़क शनिदेव मंदिर के पास शनिवार रात दो बेटियों ने साहस का परिचय देते हुए छेड़छाड़ करने वाले बाइक सवारों की पिटाई कर दी। सड़क पर कई राहगीर भी मौजूद रहे लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लेकर जांच शुरू की है।
वायरल वीडियों में दिख रहा है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के शनिदेव मंदिर के सामने दो युवतियां खड़ी थीं। तभी बाइक पर सवार दो युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ कर दी। युवतियों ने शोर मचाते हुए बाइक सवारों को रोका और विरोध किया। कहासुनी के दौरान बाइक सवारों ने फिर अभद्रता कर दी। इस पर दोनों युवतियों ने बाइक सवारों की पिटाई कर दी।
इसके बाद दोनों ने भाइयों को कॉल कर उन्हें मौके पर बुला लिया। भाइयों ने भी बाइक सवारों को पीटा। लोगों की भीड़ बढ़ती देखकर दोनों बाइक सवार भाग गए। इसी बीच किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो रविवार को वायरल हो गया। इस वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई और जांच
कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि पुलिस वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि यदि उनके पास इस घटना से संबंधित कोई जानकारी हो तो वे साझा करें ताकि अपराधियों को जल्द पकड़ा जा सके। हालांकि अभी तक युवतियों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
शहर में बढ़ रहीं छेड़छाड़ की वारदातें
यह घटना जिले में सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती है। पिछले एक सप्ताह के अंदर बीच सड़क पर छेड़छाड़ की यह तीसरी घटना है। इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर नकेल कसने की जरूरत है।