फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two bullion traders abscond with pledged jewellery worth Rs 20 lakh

Fatehpur News: 20 लाख के गिरवी गहने लेकर दो सराफा कारोबारी भागे

Sun, 12 Apr 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two bullion traders abscond with pledged jewellery worth Rs 20 lakh
फतेहपुर। शहर के चौक बाजार में दो सराफा कारोबारी गिरवी रखे करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने लेकर भाग गए। पूछने पर एक अन्य ने पीड़ित से गाली-गलौच भी की। पीड़ित सर्राफ ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को सराफा कारोबारी समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के चौक कटरा अब्दुलगनी निवासी सर्वेश सोनी ने पुलिस को बताया कि उसकी सोने-चांदी की दुकान है। दुकान में लोगों के गहने गिरवी रखता है। शहर के ही शांतिनगर निवासी हेमू कुमार सोनी भी चौक बाजार में किराये की दुकान में सराफा का कारोबार करते हैं।
विज्ञापन

उसने दुकान में लोगों के गिरवी रखे गहने हेमू के पास गिरवी रख दिए थे। आरोप है कि हेमू और उसका भाई प्रेमू सोनी दुकान बंद कर मंगलवार से गायब हैं। इस दौरान एक व्यक्ति से उसने पूछताछ की तो उसने गाली-गलौच की। हेमू के घर पहुंचने पर पता लगा कि वह मकान बेचकर भाग निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने गोविंद सोनकर, छोटे सिंह, सरवरी बेगम, श्रीकान्त पांडेय, विद्यासागर पटेल, धीरेन्द्र, जगन्नाथ, शाहिद, पूजा, भोला चौहान, पारुल सिंह, कबीर सिंह के सोने व चांदी के गहने दोनों भाइयों के पास गिरवी रखे थे। इनकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है। कोतवाल हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों सराफा कारोबारी और एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed