फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two brothers got injured after jumping from the roof when monkeys chased them

Fatehpur News: बंदरों के दौड़ाने पर छत से कूदे सगे भाई घायल

Thu, 17 Apr 2025 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Two brothers got injured after jumping from the roof when monkeys chased them
चौडगरा। बंदरों के दौड़ाने पर पढ़ाई कर रहे सगे भाई जान बचाने के चक्कर में छत से कूद गए। चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़कर पहुंचे। सीएचसी में बच्चों को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पिपरहाखेड़ा गांव निवासी नरेश कुमार का पुत्र अभय (13) व आयुष (8) बुधवार सुबह छत पर पढ़ाई कर रहे थे। अचानक बंदरों ने भाइयों को दौड़ा लिया। बंदरों से बचने के लिए दोनों घर की एक मंजिल की छत से नीचे कूद गए। दोनों भाई गंभीर घायल हो गए। डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया है। उनके हाथ पैर टूटने की आशंका जताई जा रही है। पिता नरेश ने बताया कि पधारा गांव स्थित स्कूल में अभय कक्षा सात व आयुष कक्षा चार का छात्र है।परिजनों ने बताया कि बंदरों की गांव में जमकर चहलकदमी होती है। अक्सर लोगों को काटते और दौड़ाते हैं। जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed