फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two brothers died due to electric shock at sister's wedding

मातम में बदलीं शादी की खुशियां: बहन की डोली से पहले उठी दो भाइयों की अर्थियां, करंट ने ली जान

Tue, 12 Mar 2024 12:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 12 Mar 2024 12:57 AM IST
सार

जनरेटर का डीजल कम होने पर दोनों भाई डीजल लेने के लिए पेट्रोल पंप बाइक पर निकले थे। रास्ते में फिसलकर बिजली पोल से टकरा गए। पोल का तार जमीन पर गिरा और दोनों झुलस गए।

विज्ञापन
Two brothers died due to electric shock at sister's wedding
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

फतेहपुर के औंग में एक ऐसी घटना घटी जिससे हर कोई स्तब्ध रह गया। जिस घर में शहनाई बज रही थी उस घर में अचानक चीख-पुकार मच गई। यहां करंट की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत हो गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जनरेटर का डीजल कम होने पर दोनों भाई डीजल लेने के लिए पेट्रोल पंप बाइक पर निकले। रास्ते में फिसलकर बिजली पोल से टकरा गए। पोल का तार जमीन पर गिरा और दोनों झुलस गए। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेजा। यहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी अवधपाल की पुत्री तनु की बरात कानपुर के किदवई नगर से सोमवार रात आई थी। अगवानी के दौरान जनरेटर का डीजल कम हो गया। तनु का सगा भाई दीपक (24), चचेरा भाई फौजी संदीप (25) बाइक से डीजल लेने पेट्रोल पंप गए थे। लौटते समय रामपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बाइक बिजली पोल से टकरा गई। टकराने से बिजली तार नीचे गिर गया और करंट दौड़ने से दोनों बुरी तरह झुलस गए। थानाध्यक्ष कांति सिंह ने बताया कि दोनों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed