{"_id":"6101a3bc8ebc3e584d00b8bc","slug":"two-brothers-arrested-14-stolen-bikes-were-recovered-from-their-custody-fatehpur-news-knp6429893175","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की 14 बाइकों के साथ सगे भाई गिरफ्तार, बांदा का शातिर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की 14 बाइकों के साथ सगे भाई गिरफ्तार, बांदा का शातिर फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। गाजीपुर पुलिस ने सगे भाइयों को मंगलवार रात चोरी की 14 बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है। बांदा जिले का एक आरोपी भाग निकला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस लाइन में एसपी राजेंद्र कुमार सिंह ने अंतर्जनपदीय बाइक चोरों का बुधवार दोपहर खुलासा किया।
एसपी ने बताया चेकिंग के दौरान गाजीपुर पुलिस ने इंद्रो पुल के पास बाइक सवार सगे भाई रामसुमेर व नीरज निवासी लोहारन गढ़वा थाना गाजीपुर को पकड़ा। इनकी तलाशी ली गई, तभी रामसुमेर के पास एक तमंचा बरामद हुआ। बाइक के कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और पूछताछ की। आरोपियों की निशानदेही पर उनके घर से चोरी की 13 चोरी और बाइकें बरामद हुईं। पुलिस
ने चोरी की बाइकों की पड़ताल की तो पता चला कि बांदा जिले से चार बाइकें, फतेहपुर शहर से तीन और महाराष्ट्र से एक बाइक चोरी की गई थी। बाकी बाइकों के चेचिस और इंजन नंबर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी कभी-कभी काम के सिलसिले में महाराष्ट्र जाते थे। जहां से बाइक चोरी कर लाते थे। इसके अलावा शहर और अन्य इलाकों से भी बाइक चोरी की हैं। चोरी की बाइकों को 15 से 20 हजार में बेचते थे। उनका एक साथी चुन्नू निवासी बबेरू, बांदा है। वह ललौली
थानाक्षेत्र के मुत्तौर स्थित भट्टे में काम करता था। जहां पकड़े गए आरोपियों से उसकी मुलाकात हुई थी। बांदा जिले से चोरी की बाइकें उन तक चुन्नू ही पहुंचाता था। चुन्नू 10 हजार में उन्हें बाइक देता था, जिसे वह लोग दोगुने दाम तक में बेच देते थे। पुलिस अधीक्षक ने खुलासे के लिए गाजीपुर थानाध्यक्ष नीरज यादव और उनकी टीम को 15 हजार का पुरस्कार दिया है।