फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two arrested for cheating woman by luring double

दोगुना का लालच देकर महिला को ठगने में दो गिरफ्तार

Tue, 22 Dec 2020 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for cheating woman by luring double
स्वराज इंफ्रालैंड डेवलपर्स नामक चिटफंड चलाने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मलवां पुलिस ने नउवाबाग तिराहे से मलवां के कोराई गांव कालिकनपुरवा निवासी पवन कुमार और पुत्तन लाल गौतम पलनहा थाना हुसैनगंज को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुत्तन का भाई आरएस स्वराज लखनऊ में रहता है। वह मामले में फरार है। कंपनी का संचालक स्वराज है। उसका भाई पुत्तन मैनेजर था। पवन एजेंट का काम करता था। कंपनी शहर में चलती थी। कोराई गांव की निवासी देशराज की पत्नी चंद्रकली ने आरोपियों के खिलाफ एक माह पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पांच साल पहले आरोपियों ने महिला को दोगुना का झांसा देकर 80 हजार रुपये हड़प लिए थे। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने महिला को चेक भी दिया था। चेक भी बाउंस हो चुका है। पवन और पुत्तन जेल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान 8 वाहनों से 13 हजार 500 रुपये का शमन शुल्क वसूला है। वहीं 78 वाहन का चालान किया गया। एक बाइक कागजात न होने पर सीज की गई है। यातायात प्रभारी त्रिवेणी पांडेय ने बताया कि हेलमेट, सीट बेल्ट न होने पर वाहनों पर कार्रवाई की गई है।

कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर आरोपी सरवन पासवान पुत्र ओम प्रकाश निवासी शाह थाना गाजीपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा है। उधर, गाजीपुर पुलिस ने रुपेश सिंह निवासी फुलवामऊ थाना गाजीपुर को तमंचे के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed