{"_id":"6a9c5ca29629443976058d2a","slug":"two-and-a-half-year-old-innocent-dies-police-engaged-in-investigation-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-161803-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ढाई वर्षीय मासूम की मौत, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ढाई वर्षीय मासूम की मौत, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
फतेहपुर। ननिहाल में रह रहे ढाई वर्षीय मासूम अभियान सिंह की शुक्रवार रात मौत हो गई। बाबा की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
राधानगर थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी राधा देवी के पति कमल किशोर की मई माह में मौत हो गई थी। इसके बाद राधा अपने बेटे अभियान सिंह के साथ मायके सदर कोतवाली के कला मदारीपुर में रहने लगी थी।
बाबा शिवमंगल ने बच्चे के शरीर पर चोट के निशान होने का आरोप लगाया है। वहीं बच्चे के मामा छोटू ने बीमारी से मौत होने की बात कही है। पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की आगे जांच की जाएगी।