फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two accused who beat rickshaw puller to death arrested

Fatehpur News: रिक्शा चालक की पीटकर हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Jan 2025 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two accused who beat rickshaw puller to death arrested
कोतवाली में पकड़े गए हत्यारोपी। - फोटो : कोतवाली में पकड़े गए हत्यारोपी।
फतेहपुर। चोरी के शक पर ई रिक्शा चालक की 16 जनवरी की भोर बेरहमीपूर्वक पीटकर हत्या में दो हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल लकड़ियों की फंटी बरामद की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौली निवासी घनश्याम सिंह (38) ई-रिक्शा चालक था। उसे भाड़ा ले जाने के बहाने कुछ लोगों ने 15 जनवरी की रात करीब तीन बजे बुलाया था। उधन्नापुर स्थित ट्रक बॉडी मेकर की दुकान में चोरी की आशंका पर चालक की 16 जनवरी की भोर पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने ट्रक बॉडी मेकर की दुकान के चौकीदार जेल रोड निवासी शिवम दीक्षित व चक बिसौली निवासी आशीष कुमार शुक्ला को लखनऊ बाईपास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशादेही पर ट्रक बॉडी मेकर की दुकान के पीछे से आलाकत्ल दो लकड़ी की फंटी घटनास्थल के पीछे की ओर झाड़ियों से बरामद किया है। तीसरे फरार युवक खागा कोतवाली के उमरा निवासी बॉडी मेकर धर्मेंद्र शुक्ला की तलाश में जुटी है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed