{"_id":"61eefe455c637d15d625f2ca","slug":"two-accused-arrested-in-munilal-murder-case-fatehpur-news-knp6771150125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुन्नीलाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुन्नीलाल हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जाफरगंज थानाक्षेत्र के समसपुर गांव के मुन्नीलाल की हत्या दंपती के विवाद में समझौता न कराने पर हुई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि समसपुर गांव के मुन्नीलाल निषाद (55) के घर 21 जनवरी रात भारतपुर गांव के बृजेश निषाद और भगलापुर थाना चांदपुर के दिनेश गए थे। दोनों ने वहीं खाना खाया। गांव के बाहर तक छोड़ने के बहाने दोनों मुन्नीलाल को साथ ले गए। गांव के बाहर ईंट पत्थर से कूंचकर मुन्नीलाल की हत्या की और आरोपी भाग निकले।
मृतक की पत्नी चंद्रवती की तहरीर पर बृजेश और दिनेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने सोमवार सुबह दोनों आरोपियों को जाफरगंज के आंवरखेड़ा मोड़ के पास गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर समसपुर गांव में बिजली खंभे के पास झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद की गई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि बृजेश की पत्नी मुन्नीलाल के ममेरे भाई के साथ चली गई थी। मुन्नीलाल ने ममरे भाई को कमरा दिलाया था और मुकदमे में पैरवी के लिए वकील भी कराया था।
समझौता कराने का दबाव डालने बृजेश मुन्नीलाल के घर गया था, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। मुन्नीलाल ने कोर्ट से ही निस्तारण की बात कही थी। इसी से नाराज होकर बृजेश ने दिनेश के साथ मुन्नीलाल की हत्या कर दी।
सीओ संजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास बाइक भी मिली है। उसे बाइक से मुन्नीलाल के घर गए थे।
रिश्ते में बृजेश का बहनोई है दिनेश
बृजेश की रिश्ते में बहन दिनेश के परिवार में ब्याही है। उस रिश्ते से दोनों साले और बहनोई हैं। बृजेश और दिनेश घटनावाले दिन कचहरी भी पहुंचे थे। कचहरी के बाद जोनिहा चौराहे पर भी मृतक से विवाद हुआ था। बृजेश को यकीन हो गया था मुन्नीलाल की वजह से ही उसकी पत्नी नहीं लौट रही है।