फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Apply by the 7th for 140 ECCE educator positions in Bal Vatika.

Fatehpur News: बाल वाटिका में 140 ईसीसीई एजुकेटरों के लिए सात तक करें आवेदन

Mon, 26 Oct 2026 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Apply by the 7th for 140 ECCE educator positions in Bal Vatika.
फतेहपुर। बाल वाटिका में बच्चों को पढ़ाने के लिए ईसीसीई एजुकेटरों की भर्ती के दूसरे चरण में 140 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी सात नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में की जाएगी।
विज्ञापन

ईसीसीई एजुकेटरों की सेवाएं आउटसोर्सिंग के माध्यम से ली जाएंगी। इसके लिए फर्म का चयन किया जा चुका है। आवेदन के लिए गृह विज्ञान विषय से स्नातक होना अनिवार्य है। साथ ही स्नातक में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। जिला समन्वयक प्रशिक्षण अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिले में पहले चरण में 171 ईसीसीई एजुकेटरों के चयन के लिए आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन

चयन के बाद 159 अभ्यर्थियों ने ही कार्यभार ग्रहण किया, जबकि 12 चयनित अभ्यर्थियों ने विभिन्न कारणों से तैनाती नहीं ली। वर्तमान में जिले के बाल वाटिका केंद्रों में 159 ईसीसीई एजुकेटर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। रिक्त पदों को भरने के लिए दूसरे चरण में 140 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि सात नवंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed